0 0
Read Time:5 Minute, 18 Second

बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण बिल 19 सितम्बर को लोकसभा में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया। इसको लेकर देश भर की महिलाओं में जश्न का माहौल है।

इस बिल को लेकर मुजफ्फरपुर में भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले महिलाओं ने इस बिल को लेकर शानदार तरीके से खुशी मनाई।

इस क्रम में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने आभार सभा का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा की गई इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।

ढ़ोल-नगारे, गाजे-बाजे के साथ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री के नेतृत्व में पार्टी से जुड़ी महिला नेत्री और कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनो से जुड़ी महिलाएं स्थानीय गौशाला रोड स्थित बाबा शक्तिनाथ मंदिर प्रांगण में जश्न मनाने पहुंचीं। सभी ने मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिर्घायु होने की कामना की और एक दूसरे को गुलाल लगा कर और मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पास होने की बधाई दी। इस दौरान महिलाओं ने आतिशबाजी भी की और खुशी का इजहार किया।

आभार सभा को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए पीएम मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा ये दिन महिलाओं के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है देश की महिलाओं को लेकर इतना बड़ा निर्णय इसे महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी की केंद्र सरकार ने उन्हें आगे आने का मौका दिया है। कहा कि इस बिल से आने वाले समय में महिलाओं को बड़ा उपहार मिलेगा. महिलाएं आगे आएंगी और महिलाएं बहुत अच्छा काम करेंगी। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला है।

https://youtu.be/eQcAG6odgUE?si=6VN57S5v4nAoHUVs

मौके पर पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि हमलोग बहुत खुश हैं। लंबे इंतजार के बाद आज महिलाओं को आरक्षण मिला है। हम लोगों को हमेशा हर क्षेत्र में पीछे रखा जाता था। राजनीति में भी महिलाएं बहुत ही मुश्किल से आगे निकलती हैं। राजनीति में महिलाओं के आने से फायदा होगा। महिलाओं की बात को अब हम लोग संसद तक अपने बल पर पहुंचा सकते हैं,उसके लिए हम लोग मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।

वहीं राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सदस्य डाo ममता रानी ने कहा कि महिलाओं का उत्थान हो महिला सशक्त हों आगे बढ़े इस दृष्टि से यह बहुत ही सराहनीय कदम हैं। कहा कि बहुत लंबे समय से यह मांग उठ रही थी। देश या प्रदेश में महिलाओं की संख्या आधी है और लंबे समय से महिला आरक्षण को बढाने की मांग उठ रही थी कि इसे 33% किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस फैसले के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का आभार जिन्होंने संसद में महिला आरक्षण को मूर्त रूप दिया है। यह एक क्रांतिकारी कदम है जो भारतीय लोकतंत्र के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। 

इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, अंकज कुमार, जिला मंत्री नचिकेता पाण्डेय मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय, मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला, आलोक कुमार राजा, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, साकेत शुभम, प्रकोष्ठ संयोजक प्रोo विजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष परिमल कुमार सहित कोमल कुमारी, डाo मोनालिसा, सुधा सिंह, ममता कुमारी, सोनी सिंह, मीना कुमुद, अंजू वर्मा, रूपा श्रीवास्तव, सुंदर देवी, अनिला जी गुड़िया मेहता, रामकली देवी, किरण कुमारी मौजूद रहीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d