Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब मंगलवार को कैबिनेट विस्तार होगा. नीतीश-तेजस्वी सरकार के मंत्री मंडल में किस-किस को जगह मिलेगी इसकी संभावित लिस्ट भी सामने आ गई है. कुल मिलाकर बिहार सरकार में 31 मंत्री होंगे. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव भी मंत्रिमंडल में होंगे.

मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी की बात करें तो RJD ‘बड़े भाई’ की भूमिका में दिख रही है. उसके 15 मंत्री होंगे. वहीं सीएम नीतीश कुमार की पार्टी JDU से 11 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, इसमें उपेंद्र कुशवाहा का नाम भी शामिल है.

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में कुल सात दल शामिल हैं. JDU, RJD के अलावा कांग्रेस और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) मंत्री मंडल में शामिल होगी. एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्रिपद मिल सकता है.

नीतीश सरकार में किसे-किसे मिल सकता है मंत्री पद

JDU

1. बिजेंद्र यादव
2. विजय चौधरी
3. श्रवण कुमार
4. उपेंद्र कुशवाहा
5. अशोक चौधरी
6. मदन साहनी
7. दामोदर राउत
8. संजय झा
9. जामा खान
10. सुमित कुमार सिंह
11. लेसी सिंह

RJD

1. तेज प्रताप यादव
2. सुरेंद्र यादव
3. चंद्रशेखर
4. शशि भूषण सिंह
5. कार्तिक सिंह
6. कुमार सरबजीत
7. भूदेव चौधरी
8. अख्तरुल इस्लाम शाहीन
9. शाहनवाज
10. समीर महासेठ
11. अनीता देवी
12. आलोक मेहता
13. राहुल तिवारी
14. सुधाकर सिंह
15. अनिल साहनी

कांग्रेस

1. शकील अहमद
2. राजेश कुमार

HAM

1. संतोष मांझी

बिहार में कल सुबह 11.30 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होना है. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पहले ही सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ ले चुके हैं. नीतीश कुमार को 24 अगस्त को विधानसभा में बहुमत साबित करना है.

इनपुट : आज तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *