अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा रविवार को लंगट सिंह महाविद्यालय से छाता चौक तक मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।
ज्ञात हो कि कल वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में अभाविप द्वारा छात्रों से सम्बंधित 18 सूत्री मांगों को लेकर सीनेट बैठक के दौरान शान्तिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर किया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उनपर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज शुरू कर दिया, जिसमें दर्जनों छात्र घायल हो गए।

महानगर मंत्री अभिनव राज ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन एवं बिहार सरकार छात्रों की आवाज को पुलिस के माध्यम से दबाने की कोशिश कर रही है, जिस तरह अभाविप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता को लहूलुहान किया गया, इससे साफ स्पष्ट होता है कि बिहार सरकार पूरी तरह तानाशाही रवैया अपनायी हुई है। जिला एनसीसी प्रमुख उज्जमा फातिमा ने कहा कि बिहार सरकार बार-बार महिलाओं पर अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही है। कल हुए लाठीचार्ज में जिस तरह निर्ममतापूर्वक छात्राओं पर भी पुरुष पुलिस द्वारा डंडों से प्रहार किया गया वह शर्मनाक है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभात मिश्रा ने कहा कि बिहार के विश्वविद्यालयों में जिस तरह शैक्षणिक अराजकता व भ्रष्टाचार फैली हुई है उसके लिए वहाँ के कुलपति, बिहार सरकार और कुलाधिपति सभी बराबर के जिम्मेवार हैं। इन्हीं भ्रष्टाचार को रोकने का प्रयास कर रही ‘अभाविप आरा’ के कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से पुलिसिया कार्रवाई हुई वह एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सवालिया निशान है। विद्यार्थी परिषद इस लाठीचार्ज से डरने वाली नहीं है और जब तक हम शैक्षणिक अराजकता व भ्रष्टाचार को खत्म नहीं कर देते तब तक यह लड़ाई कुंद नहीं पड़ेगी। यह लाठीचार्ज भ्रष्टाचारियों के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। पुतला दहन में महानगर छात्र विस्तारक अभिषेक झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक यादव, आदर्श राज, मनीष कुमार, रणविजय सिंह, आंशिका, रीमा, संध्या कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

79 thoughts on “छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में ABVP ने CM नीतीश कुमार का किया पुतला दहन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *