बड़ी बेटी की शादी के लिए रुपए की जरूरत हाेने पर एक मां ने अपनी दो बेटियों को गांव के मुखिया के यहां 50 हजार रुपए में गिरवी रख दिया। घटना नरकटियागंज क्षेत्र की है। यह सनसनीखेज आरोप नरकटियागंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित लड़कियों ने गाेरखपुर में पुलिस के सामने मंगलवार को लगाया है। दोनों लड़कियां गांव के मुखिया के यहां बंधुआ दो अन्य लड़कियों के साथ किसी तरह भाग कर अपनी मौसी के यहां सोमवार को पहुंची थी। नरकटियागंज निवासी बीरा महतो की चार बेटियां हैं। बीरा महतो की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। बड़ी बेटी की शादी के लिए रुपए की जरूरत पड़ने पर बीरा की पत्नी ने अपनी दाे बेटियाें काे मुखिया के घर 50 हजार रुपए में बंधक रख दिया। दाेनाें बेटियां 3 साल से मुखिया के घर काम कर रही थीं।

लड़कियों ने परिजनाें के साथ जाने से किया इनकार

मंगलवार की दाेपहर में चाराें लड़कियाें काे ढूंढते हुए परिजन भी गाेरखपुर शहर के बिछिया माेहल्ले पहुंच गए। वे लड़कियाें काे तुरंत वापस चलने काे कह रहे थे, जबकि लड़कियां तैयार नहीं थी। इस बीच लड़कियां जिस माैसी के घर पहुंची थी, उसने काैअाबाग पुलिस काे बुला लिया। लड़कियाें ने पुलिस काे बताया कि मुखिया के घर मारपीट कर जबरन काम कराया जाता है। इसी मुखिया के घर पश्चिम चंपारण के बेलवा बहुअरी निवासी माेती की दाे बेटियां भी काम करती थी। चाराें लड़कियां साेमवार काे मुखिया के घर से निकली अाैर नरकटियागंज से ट्रेन पकड़ कर रात 9 बजे गाेरखपुर पहुंच गई। रेलवे स्टेशन से पैदल ही बिछिया में माैसी के घर पहुंची।

Source : Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *