0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second

बर्फीली पछुआ हवा से उत्तर बिहार के जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात हैं। हालत यह है कि मुजफ्फरपुर, बेतिया, मधुबनी व समस्तीपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के करीब आ गया है। गुरुवार को सूर्य देवता बादलों की ओट में छिपे रहे। दोपहर में धूप निकली भी तो गर्मी नहीं के बराबर थी। शाम होने के बाद पछिया से ठिठुर रहे लोग जल्दी घरों में दुबक गए। मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले तीन-चार दिनों तक ठंड ऐसी ही रहेगी। कई जिलों में आपदा विभाग ने एहतियात बरतते हुए ठंड से बचाव के लिए गाइडलाइन भी जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदान में शीतलहर जैसी स्थिति है। मुजफ्फरपुर में इस सीजन का सबसे सर्द रात गुरुवार रही। अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बेतिया में अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर 15 किमी की औसत रफ्तार से पछिया हवा बहती रही। पूर्वी चंपारण में अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम 6.4 डिग्री पर पहुंच गया है। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। समस्तीपुर में भी लोग ठंड से बेहाल हैं। जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान गिरकर 6.4 पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम बताया गया है।

मधुबनी में ठिठुरन बढ़ने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही। मौसम विभाग ने जिले में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री व न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। दरभंगा में धूप निकलने से थोड़ी राहत रही। यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 व 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सीमामढ़ी में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

Input : live hindustan

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: