Gumla: झारखंड राज्य में सैकड़ों ऐसे जोड़ें हैं, जो बिना औपचारिक शादी किए बगैर एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप (Live-in-Relationship) में रह रहें हैं. ऐसे ही 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह मंगलवार को बसिया के सरना मैदान में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ. बसंत पंचमी (Basant Panchami) के शुभ मुहूर्त में प्रसिद्ध स्वयंसेवी संस्था निमित ने मानवता का धर्म निभाएं- चलो किसी का घर बसाएं को चरितार्थ करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इसमें 55 जोड़े जो लिव इन रिलेशनशिप में रह रहें थे, अब अपने-अपने धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए. हिंदू जोड़े का विवाह पं.बद्रीनाथ दास ने, ईसाई जोड़े का विवाह पादरी अनिल कुमार लकड़ा व सरना जोड़े का सामूहिक विवाह पहान जतरू भगत व चंद्रमनी देवी के द्वारा संपन्न कराया गया.

दिलचस्प बात यह है कि इसमें एक ही परिवार के कई सदस्य एक साथ ही विवाह के बंधन में बंधे.

एक मंडप में ही बाप, बेटे, ससुर, दामाद, भाई और बहन सबकी शादी हुई. इस शादी के मंडप में सबसे उम्रदराज एक 62 साल के पिता पाको झोरा की शादी हुई जिन्होंने 40 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in-Relationship) में रहने के बाद सोमारी देवी से शादी की.

उसी मंडप में पाको झोरा के बेटे जितेंद्र ने भी 12 साल तक बिना शादी के ही पूजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in-Relationship) में रहने के बाद शादी रचाई. तो वहीं उसी परिवार में बहन की भी शादी किसी और से कराई गई. उन्होंने बताया कि उनके बच्चे भी हैं और अब तक वे बिना शादी के साथ रह रहे थे. आज रीति-रिवाज से शादी होने के बाद आधिकारिक पति-पत्नी का दर्जा मिला है.

शादी नहीं होने का कारण उन्होंने संसाधनों की कमी बताया और कहा कि अब संस्था की वजह से हम शादी के परिणय सूत्र में बंध सके हैं.

लोगों ने वर-वधू को उपहार व सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर स्वयंसेवी सामाजिक संस्था निमित्त के सचिव निकिता सिन्हा ने बताया कि झारखंड के गांवों में हजारों जोड़े रहते हैं जिनकी औपचारिक शादी नहीं हुई होती है. यह जोड़े खराब आर्थिक स्थिति एवं कई अन्य वजह से शादी नहीं कर पाते हैं. वहीं कई जोड़ों के लिए आयोजन का खर्च उठाना भी संभव नहीं हो पाता है

ग्रामीण समाज की इन कुरीतियों के वजह से जोड़ों को बिना शादी किए साथ रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है. इस दाम्पत्य संबंध को समाज से मान्यता नहीं मिल पाने की वजह से जीवन भर इन जोड़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसका सबसे बड़ा नुकसान गांव की हजारों महिलाओं एवं बच्चों को उठाना पड़ता है. साथ ही उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता है.

इस सामाजिक कुप्रथा की वजह से पुरुष पार्टनर की मृत्यु पर जमीन एवं संपत्ति महिलाओं बच्चों को नहीं मिल पाती. बच्चों के कान छेदन की मनाही होती है और महिलाओं की असामयिक मृत्यु पर उन्हें सामूहिक कब्रगाह में अंतिम क्रिया कर्म का भी अधिकार नहीं दिया जाता. वहीं आने वाली पीढ़ी भी इन परिवारों की शादी से वंचित रह जाती है.

झारखंड के सुदूरवर्ती गांव के ऐसे जोड़े लिव इन रिलेशनशिप में रहने को मजबूर हैं और अपने समाज से दूर रहकर कई तरह की परेशानियों को झेल रहे हैं. निमित्त संस्था द्वारा ऐसे जोड़ों को सामाजिक एवं कानूनी मान्यता दिलाने के लिए सामूहिक शादी (Community marriage) कराई जा रही है. इसी क्रम में गुमला ज़िलें के बसिया से लिव इन रिलेशनशिप (Live-in-Relationship) में रह रहें 55 जोड़ों का सामुहिक विवाह संपन्न कराया गया. संस्था की ओर से जोड़ों को भेंट स्वरूप कपड़े, बर्तन एवं अन्य सामग्री दिए गए.

वहीं, संस्था की सचिव निकिता सिन्हा ने जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीदों का सफर अभी शुरू हुआ है. इन जोड़ों के आने वाले दिनों में रजिस्टर विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. निमित्त संस्था झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कई क्षेत्रों जैसे शिक्षा, जलापूर्ति, स्वच्छता आजीविका, जल छाजन, महिला और बाल विकास में वर्ष 2009 से रांची खूंटी जैसे जिलों में कार्य कर रही है.

मौके पर संस्था के जवाहर मिश्रा, रामकुमार सिंह सरोजिनी चौधरी, नितेश चौधरी, बीडीओ रबिन्द्र गुप्ता, परमेश्वर अग्रवाल, बेला रचना मिंज, डेजी कुजूर, मुखिया पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे.

इनपुट:- रणधीर निधि (जी न्यूज़ )

122 thoughts on “लम्बे समय तक लिव-इन मे रहने के बाद, 1 ही मंडप मे बाप-बेटे, ससुर-दामाद, बहन- बहनोई ने रचाई शादी”
  1. stromectol for sale, featuring ivermectin, has been studied for its potential to treat parasitic infections in captive aquatic animals such as fish and amphibians. By controlling parasites such as gill flukes and skin parasites, ivermectin helps maintain the health and well-being of aquatic species in aquariums and aquatic facilities.

  2. 1. Почему берцы – это обязательный элемент стиля?
    2. Как выбрать идеальные берцы для осеннего гардероба?
    3. Тренды сезона: кожаные берцы или замшевые?
    4. 5 способов носить берцы с платьем
    5. Какие берцы выбрать для повседневного образа?
    6. Берцы на платформе: комфорт и стиль в одном
    7. Какие берцы будут актуальны в этом году?
    8. Маст-хэв сезона: военные берцы в стиле милитари
    9. 10 вариантов сочетания берцов с джинсами
    10. Зимние берцы: как выбрать модель для холодного сезона
    11. Элегантные берцы на каблуке: идеальный вариант для офиса
    12. Секреты ухода за берцами: как сохранить первоначальный вид?
    13. С какой юбкой носить берцы: советы от стилистов
    14. Как подобрать берцы под фасон брюк?
    15. Берцы на шнуровке: стильный акцент в образе
    16. Берцы-челси: универсальная модель для любого стиля
    17. С чем носить берцы на плоской подошве?
    18. Берцы с ремешками: акцент на деталях
    19. Как выбрать берцы для прогулок по городу?
    20. Топ-5 брендов берцев: качество и стиль в одном
    купити берці військові купити берці тактичні .

  3. Полезные советы
    2. Шаг за шагом: установка кондиционера своими руками
    3. Важные моменты при установке кондиционера в квартире
    4. Специалисты или самостоятельная установка кондиционера?
    5. 10 шагов к идеальной установке кондиционера
    6. Подробная инструкция по установке кондиционера на балконе
    7. Лучшие методы крепления кондиционера на стену
    8. Как выбрать место для установки кондиционера в комнате
    9. Секреты успешной установки кондиционера в частном доме
    10. Рассказываем, как правильно установить сплит-систему
    11. Необходимые инструменты для установки кондиционера
    12. Какие документы нужны для оформления установки кондиционера?
    13. Топ-5 ошибок при самостоятельной установке кондиционера
    14. Установка кондиционера на потолке: особенности и нюансы
    15. Когда лучше всего устанавливать кондиционер в доме?
    16. Почему стоит доверить установку кондиционера профессионалам
    17. Как подготовиться к установке кондиционера в жаркий сезон
    18. Стоит ли экономить на установке кондиционера?
    19. Подбор оптимальной мощности кондиционера перед установкой
    20. Какие бывают типы кондиционеров: сравнение перед установкой

    монтаж кондиционера https://prodazha-kondcionerov.ru/ .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *