बोचहां सीट से भाजपा की टिकट पर पहली बार बेबी कुमारी मैदान में है। इससे पहले वर्ष 2015 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बोचहां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थी और जीत भी हासिल की थी। वर्ष 2015 में बोचहां सीट एनडीए के घटक दर्ज लोजपा के खाते में था और वहां से लोजपा प्रत्याशी मैदान में थे। जो पूरे चुनाव में चौथे स्थान पर रहें थे। वहीं, वर्ष 2020 में बोचहां एनडीए गठबंधन के घटक दल वीआईपी के कोटा में जाने से वह चुनाव नहीं लड़ सकी थी। साथ ही भाजपा ने उन्हें प्रदेश इकाई में महत्वपूर्ण पद दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने चार राज्यों में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा के उम्मीदवारों के नाम की अधिकारिक घोषण की। इसमें मुजफ्फरपुर के बोचहां सीट के लिए बेबी कुमारी को टिकट दिया गया। इसके बाद मुजफ्फरपुर और बोचहां की राजनीतिक में गरमाहट आ गयी। सांसद से लेकर भाजपा कार्याकर्ता अपने-अपने हिसाब से बयानबाजी भी करने लगे। वहीं, बेबी कुमारी ने कहा कि उनकी मेहनता का नजीजा है कि पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है। वे पार्टी की उम्मीदवार है और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।

बता दें कि वर्ष 2015 में बेबी कुमारी का पार्टी से टिकट साधु के बोचहां सीट पर लोजपा से इंट्री के बाद कट गया था। बताया जाता है की बेबी पहले से चुनाव लड़ने का मन भी बनायी हुई थी और नामांकन तक की तिथि की घोषण कर दी थी। जब टिकट नहीं मिला तो पार्टी से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतर गई। हालांकि, भाजपा का समर्थन उन्हें मिला भी। निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा का समर्थन करना बेबी ने नहीं छोड़ा।

बेबी कुमारी ने बताया कि वे 2011 में बीजेपी से विधिवत जुड़ी। 2014 में पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा का जिला प्रभारी नियुक्त की गई। इस क्रम में सारण, तिरहुत और चंपारण की क्षेत्रीय प्रभारी बनायी गई। 2020 में राष्ट्रीय विंग की उपाध्यक्ष रही। साथ ही दरभंगा, झांझारपुर और मधुबनी की क्षेत्रीय प्रभारी भी रही। बेबी कुमारी का जन्म बोचहां स्थित ननिहाल में हुआ। नाना स्व. जामुन बैठा थे। बोचहां जन्मस्थली होने की वजह से उसे कार्य क्षेत्र बनाया। बेबी ने बताया कि उनका मायका कुढनी के छाजन गोनू हरिशंकर में है। वहीं, ससुराल गायघाट के कांटा में है।

बेबी कुमारी 23 मार्च को नामांकन करेंगी। इससे पहले लिच्छवी विहार होटल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित भी करेंगी। सभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉङ संजय जायसवाल के अलावा बिहार सरकार के तमाम मंत्री जो बीजेपी से है। उनकी उपस्थिति होगी। इसके अलावा सांसद और सभी विधायक भी शामिल होंगे।

Input : live hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *