मुजफ्फरपुर, सुशासन की अवधारणा को घरातल पर उतारने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने उन्हें याद किया और उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों, भाजपा की रीति नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस क्रम में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित श्रध्दांजलि सभा में उनके तैलचित्र पर पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेई व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु श्रद्धेय अटल जी ने विचारधारा व सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के सबसे उच्च मानक स्थापित किए। राष्ट्रसेवा की अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से एक तरफ उन्होंने सुशासन की नींव रखी तो दूसरी ओर उन्होंने पोखरण से पूरे विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया। कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में देश के आर्थिक विकास और गरीब वर्ग के सामाजिक कल्याण के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। चाहे विपक्ष के नेता के रूप में संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि हों या उसके बाद भारत के प्रधानमंत्री, अटल जी ने विदेश और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मजबूती से पक्ष रख कर दुनिया में भारत की एक अलग छवि बनाने और मान बढ़ाने का काम करते रहे। कहा अपने नाम के अनुरूप अटल जी के व्यक्तित्व एवं उनके अटल इरादे ने भारत में नए राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। उनके किए महान कार्य हमेशा राष्ट्र के बीच अमर रहेंगे और गरीब कल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारा पथ प्रशस्त करेगा।

वहीं सांसद अजय निषाद ने कहा कि सबके चहेते और विरोधियों का भी दिल जीत लेने वाले बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अटल बिहारी वाजपेयी जी का सार्वजनिक जीवन बहुत ही बेदाग और साफ-सुथरा था। इसी बेदाग छवि और साफ-सुथरे सार्वजनिक जीवन की वजह से अटल बिहारी वाजपेयीजी का हर कोई सम्मान करता था। उनके विरोधी भी उनके प्रशंसक थे। उनके लिए राष्ट्रहित सदा सर्वोपरि रहा, तभी उन्हें राष्ट्रपुरुष कहा जाता था। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की बातें और विचार सदैव तर्कपूर्ण होते थे और उनके विचारों में जवान सोच झलकती थी। यही झलक उन्हें युवाओं में लोकप्रिय बनाती थी, वे जब भी संसद में अपनी बात रखते थे, तब विपक्ष भी उनकी तर्कपूर्ण वाणी के आगे कोई कुछ बोल नही पाता था। निश्चित रूप से उनके नेतृत्व ने हमारे देश की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुकांत झा ने कहा कि राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त, ना जाने कितनी ही उपाधियों से पुकारे जाने वाले ‘भारत रत्न’ पंडित अटल बिहारी वाजपेयीजी सही मायने में ‘भारत रत्न’ थे। इन सबसे भी बढ़कर अटल जी एक अच्छे इंसान थे, जिन्होंने जमीन से जुड़े रहकर राजनीति की और ‘जनता के प्रधानमंत्री’ के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। कहा कि अटल जी अपनी तर्कपूर्ण वाणी और कविताओं के जरिए सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करते रहे। भारत की राजनीति में मूल्यों और आदर्शों को स्थापित करने वाले राजनेता और प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयीजी का काम बहुत शानदार रहा। उनके कार्यों की बदौलत ही उन्हें भारत के ढांचागत विकास का दूरद्रष्टा कहा जाता है।

संगोष्ठी में अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार, विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, वरिष्ठ नेता मनोरंजन शाही, रविन्द्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार एवं पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

संचालन जिला महामंत्री प्रभु कुशवाहा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री धनंजय झा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभू, अंकज कुमार, राम नरेश मालाकार, जिला मंत्री नचिकेता पांडे, मोर्चा अध्यक्ष विकाश गुप्ता आदित्य, विजय पांडे, भारत रत्न यादव, मोर्चा प्रभारी रवि रंजन शुक्ला, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव सहित मनोज कुमार पिंटू, संजय चूड़ीवाल, डॉ. अशोक शर्मा, अंजू रानी, रूपेश कुमार भारतीय, ओम प्रकाश कुमार, बॉबी कुमारी, अमित सिंह राठौर, मुकुल सिंह, लखन लाल रमन, मनीष कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, दिलीप सिंह, आनंद राठौर, दीपक कुमार, आदित्य कश्यप, शांतनु शेखर, धीरज कुमार, भूपाल भारती, परशुराम मिश्रा, सुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

2 thoughts on “पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया श्रद्धासुमन अर्पित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *