मुजफ्फरपुर, बिहार के मुजफ्फरपुर में प्यार एक रोचक मामला सामने आया है। भाभी व देवर को एक दूसरे से प्यार हो गया। भाभी को भी देवर से प्यार करने की मजबूरी थी। वो किसी भी हालत में वो अपने देवर से अलग नहीं रहना चाहती, लेकिन देवर अपने भाभी से नहीं बल्कि बैंक में रखे रुपयों से प्यार करता था। मामले में यू-टर्न तब आया जब आशिक देवर अपने भाभी के बैंक खाते से करीब चार लाख रुपये निकाल कर प्यार के मामले से पल्ला झाड़ लिया। उसका कहना है कि मैंने तो केवल हंसी मजाक किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अब जांच पड़ताल में जुट गई है।

शादी का वादा कर यौन शोषण

शादी का झांसा देकर विधवा के देवर द्वारा यौन शोषण किया गया। आरोपित देवर ने महिला के खाते से चार लाख रुपये की निकासी भी कर ली। इसके बाद मारपीट कर महिला को घर से भगा दिया। न्याय के लिए पीडि़ता महिला थाने पर पहुंची। शिकायत के बाद महिला थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को काउंसिलिंग के लिए नोटिस दिया गया है। पहला प्रयास होगा कि शादी करा दी जाए। अगर शादी नहीं किया तो प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सीतामढ़ी से अपनी मां के साथ पीडि़ता महिला थाने पर आई थी। पुलिस को बताया कि उनके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मुआवजे में चार लाख रुपये मिले। उसे लेने के लिए संयुक्त खाता खोलवा लिया। शादी का झांसा देकर रुपये की निकासी कर ली।

पति की मौत के बाद से थी परेशान

महिला के पति की सड़क हादसे में मौत के बाद महिला सहम गई थी। देवर की ओर शादी का वादा करने के बाद महिला को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उसको क्या पता यह वादा और प्यार एक दिन झूठ निकलेगा। देवर पूरी तरह प्लानिंग कर प्यार का नाटक किया। पैसा मिल जाने के बाद महिला को मारपीटकर घर से भगा दिया।

इनपुट : जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *