Bihar Board Inter Exam 2023 Time Table Released: बिहार बोर्ड (Bihar Board) बारहवीं की परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. वे छात्र जो इस साल बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा दे रहे हों, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डिटेल्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – biharboardonline.bihar.gov.in. नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षा 01 फरवरी 2023 से शुरू होगी.

अन्य जरूरी तारीखें

बिहार बोर्ड थ्योरी एग्जाम की शुरुआत एक फरवरी से होगी वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे 10 जनवरी 2023 से. 10 जनवरी से शुरू होकर प्रैक्टिकल एग्जाम 20 जनवरी 2023 तक चलेंगे. इसके पहले बिहार बोर्ड 19 दिसंबर 2022 के दिन इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड रिलीज करेगा. वहीं थ्योरी एग्जाम के एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2023 के दिन जारी होंगे.

ये हैं मुख्य परीक्षा तारीखें

बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षा की शुरुआत 01 फरवरी से होगी और एग्जाम 11 फरवरी 2023 के दिन खत्म हो जाएंगे. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट होगी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक की. अगर मुख्य परीक्ष तारीखों की बात करें तो वे इस प्रकार हैं.

किस दिन कौन सा एग्जाम

1 फरवरी 2023 – मैथ्स, हिंदी

2 फरवरी 2023 – फिजिक्स, इंग्लिश

3 फरवरी 2023 – केमिस्ट्री, ज्योग्राफी

4 फरवरी 2023 – इंग्लिश, हिस्ट्री

6 फरवरी 2023 – बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस

7 फरवरी 2023 – हिंदी, इकोनॉमिक्स

इसी प्रकार बाकी विषयों की परीक्षा तारीख भी आधिकारिक वेबसाइट से चेक की जा सकती है.

इस समय तक जारी हो सकते हैं परिणाम

बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम के नतीजों के विषय में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है पर ऐसा अनुमान है कि बीएसईबी 12वीं के नतीजे मार्च या अप्रैल 2023 के महीने में जारी कर दिए जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जो एग्जाम पास नहीं कर पाएंगे उन्हें बाद में कंपार्टमेंट एग्जाम देना होगा. ये परीक्षा अप्रैल या मई के महीने में आयोजित होगी.

Source : abp news

One thought on “Bihar Board Exam 2023: BSEB ने जारी किया 12वीं परीक्षा का टाइम-टेबल, 1 फरवरी से होंगे एग्जाम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *