मुजफ्फरपुर, राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार को ग्वालियर बरौनी मेल से 7 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया है. जिसकी अनुमानित कीमत 70000 रु0 आंकी गई है। इसे दो अलग-अलग बैग में पूरे सुरक्षा के साथ पैकिंग कर लाई जा रही थी.

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पश्चिम साइड ड्यूटी में तैनात आरक्षी राजेश कुमार को सुचना मिली की गाड़ी सं०- 11123 ( ग्वालियर-बरौनी मेल ) के जनरल कोच के शौचालय के पास ब्लू एवं ग्रे रंग का दो पिट्ठू बैग लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है.

सुचना पर उ०नि० सुष्मिता कुमारी के साथ स०उ०नि० रामबदन यादव ने जाकर उक्त बैग को अपने कब्जे मे लेकर जा भैया आती हो उससे पूछताछ की तो किसी ने भी उसे अपना बैग नहीं बताया. जिसके बाद दोनों बैगों को जब चेक किया गया, तो उसके अन्दर पुराने कपडे में लपेटा हुआ एक लाल रंग के पोलिथीन के अन्दर प्लास्टिक रस्सी लपेटा हुआ गांजा जैसा पदार्थ, जिसका वजन लगभग 03 किलोग्राम, वही दूसरे बैग के अन्दर पुराने कपडे में लपेटा हुआ एक सफ़ेद रंग के पोलिथीन के अन्दर प्लास्टिक रस्सी लपेटा हुआ गांजा जैसा पदार्थ, जिसका वजन लगभग 04 किलोग्राम पाया गया।

जिसे एन०डी० पी०एस०एक्ट के नियमावली को ध्यान में रखते उ०नि० सुष्मिता कुमारी के द्वारा जप्तीसूची बनाते हुए उपस्थित जीआरपी मुजफ्फरपुर को सुपुर्द कर दिया गया. इस संबंध में रेल थाना मुजफ्फरपुर कांड सं0-30/24, दिनांक-24.02.24, धारा-08/20  (b)(ii)(B) NDPS ACT दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान जारी है।

One thought on “मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर मेल ट्रेन से 07 किलोग्राम गाॅजा बरामद”
  1. Modern Talking был немецким дуэтом, сформированным в 1984 году. Он стал одним из самых ярких представителей евродиско и популярен благодаря своему неповторимому звучанию. Лучшие песни включают “You’re My Heart, You’re My Soul”, “Brother Louie”, “Cheri, Cheri Lady” и “Geronimo’s Cadillac”. Их музыка оставила неизгладимый след в истории поп-музыки, захватывая слушателей своими заразительными мелодиями и запоминающимися текстами. Modern Talking продолжает быть популярным и в наши дни, оставаясь одним из символов эпохи диско. Музыка 2024 года слушать онлайн и скачать бесплатно mp3.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *