वैशाली में जल संसाधन मंत्री संजय झा का एसकॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें तीन जवान घायल हो गए। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के सतिहारा चौक के पास हुई। मधुबनी से पटना जा रहे जल संसाधन मंत्री संजय झा के काफिले के आगे स्कॉर्ट कर रहे जवान वाहन दुर्घटना में घायल हो गया।

आनन फानन में जवानों ने घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल जवान नीतेश कुमार के मुताबिक मंत्री के आगे स्थानीय थाना की पुलिस का एस्कॉर्ट था। उसके पीछे एस्कॉर्ट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक ऑटो आ गया। इस कारण दुर्घटना हो गई जिसमें BMP 09 जमालपुर के हवलदार राम प्रसाद दास और सिपाही नीतेश कुमार घायल हो गए। वहीं एक अन्य सिपाही आंशिक रूप से चोटिल हुआ।

जवान को सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
जल संसाधन मंत्री संजय झा के स्कॉर्ट कर रहे बीएमपी के जवान घायलों को सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। सदर थाना अध्यक्ष अस्मित कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों से घटना की जानकारी ली। वहीं जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एस के वर्मा सदर अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार घटना के बाद जल संसाधन मंत्री संजय झा पटना के लिए रवाना हो गया। घटना के बाद पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई।

इनपुट : दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *