मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या 1 पर पानी भर रहे एक यात्री के ऊपर छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि छज्जा प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित मुख्य टिकट निरीक्षक डीएसीएम वन स्क्वायड के कार्यलय के समीप गिरा।

जानकारी के अनुसार वहां पर स्थित एक नलका के ऊपर वाला छज्जा अचानक गिर गया। इस दौरान नलका से पानी ले रहे पंजाब के जगजीत के हाथ पर वह गिर गया। इससे उसका हाथ पर गंभीर चोट लगी।इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। उसके कराहने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी व अन्य भागे वहां पहुंचे। फिर वहां से हटाकर दूसरी जगह बैठाया गया।

जंक्शन पर फस्ट एड की दवा नहीं मिलने से वह कराहते कराहते पंजाब के लिए अवध असम के लिए रवाना हो गया। जगजीत ने जंक्शन पर बताया कि वह पंजाब का रहने वाला है। मुजफ्फरपुर में कपड़ा दुकान में काम करता है। वह पंजाब अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। इस बीच वह यात्रा के दौरानी पीने के लिए पानी एक बोतल में भरने नलका पर गया।

पानी आधा बोतल भरा ही था। उसके हाथ पर उपर से छज्जा गिर गया। इससे चोट लगा। बाजू में काफी सूजन आ गया। वह दर्द से कराहता रहा। लेकिन, उसे स्टेशन पर दवा नहीं मिला। किसी तरह वह उसपर रुमाल से हाथ को बांधकर आगे की यात्रा के लिए रवाना हुआ। बताया कि अगर सिर पर गिरता को अनहोनी भी हो सकता था।

इनपुट : दैनिक भास्कर

Advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *