मुजफ्फरपुर, भारत ने विश्व गुरु बनने की दिशा में बुधवार को बड़ी छलांग लगाते हुए चांद के उस हिस्से पर राष्ट्रीय तिरंगा लहरा दिया जहां आज तक कोई भी देश नहीं पहुंच पाया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया।

खबर मिलते ही बाबा गरीब नाथ के नगरी में जश्न का माहौल हो गया. मंदिर के महंत अभिषेक पाठक ने लोगों को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई. उपस्थित सभी लोगों ने एक सुर में वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारे लगाए.

इससे पहले सुबह में चंद्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए बाबा गरीब नाथ मंदिर में पूजा हवन किया गया था. मौके पर महंत अभिषेक पाठक ने कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर एक और कदम आगे बढ़ा दिया है. आज पूरे देश में जश्न का माहौल है. हम इसरो के सभी वैज्ञानिक और देश के 134 करोड़ लोगों को इसकी शुभकामनाएं देते हैं।

Comments are closed.