मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की अंजलि जायसवाल (23) और नीम चौक शंकरपुरी विवेक कुमार (26) का अफेयर 8वीं क्लास से चल रहा था। दोनों साथ में ओरिएंट क्लब स्थित एक स्कूल में पढ़ते थे। सबकुछ ठीक चल रहा था। दोनों अपनी दुनिया में मस्त थे। इस बीच 4 साल पहले विवेक इंजीनियरिंग करने जयपुर चला गया था। वहां से भी दोनों की बातचीत होती रहती थी। अंजलि CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की तैयारी कर रही थी। दोनों के बीच कभी-कभी झगड़ा भी होता था। इधर के दिनों में दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। बुधवार रात भी दोनों की एक कॉमन फ्रेंड उनके रिश्ते को ठीक करने की कोशिश कर रही थी। तीनों ने रात में कॉन्फ्रेंस कॉल किया था। तभी फिर दोनों में लड़ाई हो गई। विवेक ने कॉल काट दिया। बार-बार ट्राई करने पर उसने फोन बंद कर लिया और सुबह प्रेमिका की मौत की सूचना मिली। इसके बाद गुरुवार दोपहर प्रेमी बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी।

दोनों की फ़ाइल फोटो

देर रात अंजलि ने चाय बनाकर पी थी

पुलिस जांच में पता लगा कि रात को अंजलि ने घरवालों के साथ खाना खाया था। इसके बाद कमरे में सोने चली गई थी। फिर देर रात उठकर खुद से चाय बनाई और पी। कमरे से चाय का जूठा कप बरामद हुआ है। उसके कान में ब्लूटूथ लगा था। बेड पर CA की किताब और कॉपी खुली थी। सब इंस्पेक्टर ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि देर रात 1 से 2 बजे के बीच उसने आत्महत्या की होगी। इसलिए शरीर काला पड़ने लगा था।

एक मोबाइल का घरवालों को नहीं था पता

सब इंस्पेक्टर ने बताया, ‘युवती के पास दो मोबाइल फोन थे। इसके बारे में उसके घरवालों को जानकारी नहीं थी। दोनों मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा था। इसलिए पुलिस उसे खोल नहीं पाई। एक मोबाइल पर बार-बार एक ही नम्बर से कॉल भी आ रहा था। हालांकि, अफरा-तफरी के माहौल में पुलिस कॉल रिसीव नहीं कर सकी। उसके मोबाइल का लॉक तोड़वाकर जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा के फोन पर आखिरी कॉल किसका आया था। ये पता किया जा रहा है। इसी से घटना की गुत्थी सुलझेगी।’

अगले महीने घर आने वाला था विवेक

बताया जा रहा है कि विवेक की पढ़ाई जून में पूरी होने वाली थी। वह अगले महीने घर आने वाला था। उसका नोएडा की एक कम्पनी में सिलेक्शन भी हो गया था। आज ही यानी गुरुवार को उसका तीसरा इंटरव्यू था। इससे पूर्व ही जब सुबह उसे अंजलि की मौत की खबर मिली तो वो छत से कूद गया।

विवेक के भाई राहुल ने बताया, ‘पिता सागर साह मछली व्यवसायी हैं। विवेक बड़ा भाई था। वह चार साल से कंप्यूटर साइंस से B.TECH कर रहा था। भैया के साथ मोतिहारी का लड़का कुणाल रहता है। उसी ने हम लोगों को कॉल कर घटना की जानकारी दी। बताया कि आज सुबह 7.15 बजे विवेक के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। वह बात करते हुए रूम से निकला। फिर बिल्डिंग के पिछले हिस्से से कूदकर अपनी जान दे दी। उसके हाथ में मोबाइल भी था। जो नीचे गिरने से टूट गया। जयपुर पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है।’

उसने बताया, ‘पुलिस से पता चला कि विवेक के मोबाइल पर लास्ट कॉल अंजलि के भाई ने किया था। उसने डराया धमकाया होगा या टॉर्चर किया होगा, तभी भैया कूदे हैं।’

विवेक के चाचा संजय साह ने बताया, ‘दोनों के अफेयर के बारे में जानकारी थी। अगर लड़का आकर कहता कि शादी करना है तो आराम से करवा देते। मुझे लगता है कि लड़की पक्ष को यह रिश्ता मंजूर नहीं रहा होगा। वे लोग इसे लेकर लड़की को टॉर्चर करते होंगे। जिस कारण उसने सुसाइड किया। इसका पता लगने पर विवेक ने भी अपनी जान दे दी।

इनपुट : दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *