मुजफ्फरपुर, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम मुजफ्फरपुर से रांची व टाटा की बस सेवा शुरू करेगा। 18 फरवरी को इसका शुभारंभ होगा। इमलीचट्टी स्थित डिपो से बस दिन के चार बजे खुलेगी। जो पटना, बिहार शरीफ, रजौली, तिलैया, बढ़ही, हजारीबाग, रामगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह दो बजकर 31 मिनट पर रांची एवं छह बजे टाटा पहुंचेगी। वापसी में बस टाटा से चार बजे दिन में खुलेगी जो अगले दिन अहले सुबह 5.50 में मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 42 सीटों वाली बस वातानूकुलित व सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि काउंटर से टिकट की सुविधा के साथ ही आनलाइन भी बुकिंग की सुविधा है। इसके साथ ही एडवांस बुकिंग भी करा सकते हैं।

मुजफ्फरपुर से टाटा का किराया

स्थान — किराया –

पटना : — 158 रुपये

बिहार शरीफ :- 261

रजौली : – 357

तिलैया : 396

बढ़ही : 458

हजारीबाग : 509

रामगढ़ : 576

रांची : 636

टाटा : 830

टाटा से मुजफ्फरपुर का किराया

कहां तक —- किराया

रांची — 231 रुपये

रामगढ़ — 300

हजारीबाग — 377

बढ़ही — 432

तिलैया — 492

रजौली — 525

नवादा —- 559

बिहारशरीफ — 611

पटना —- 721

मुजफ्फरपुर — 830

इनपुट : जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *