बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। मंगलवार को उनके अचानक हार्टअटैक हुआ और उन्हें बड़े भाई रणधीर कपूर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेता राजीव कपूर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। दिंवगत अभिनेता 58 साल के थे।

रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।’ 

राजीव कपूर को ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

राजीव कपूर के निधन ने परिवार और बॉलीवुड को बड़ा सदमा दे दिया। कपूर खानदान ने इससे पहले भी अपने परिवार के कई सदस्य खोए हैं।

साल 2020 में 30 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

पृथ्वीराज कपूर के बेटे शशि कपूर का निधन साल 2017 में 4 दिसंबर को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में हुआ था। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 79 वर्ष की आयु में शशि ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। शशि को साल 2014 में फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

One thought on “बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन, परिवार और बॉलीवुड मे शोक की लहर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *