मुजफ्फरपुर, नगर निगम प्रशासन ट्रेड लाइसेंस को लेकर सख्त हो गया है. लगातार इसके लिए नगर निगम की ओर से मुहीम चलाकर वैसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जों प्रतिष्ठान अभी तक ट्रेड लाइसेंस को लेकर आनाकानी कर रहे है. शुक्रवार को भी नगर निगम की टीम ने शहर में 11 दुकानों को ट्रेड लाइसेंस नहीं रहने पर सील किया।
निगम प्रसासन ने जूरन छपरा में तीन दवा दुकानाें को, छोटी सरैयागंज में दो रेडीमेड कपड़ा दुकान व ब्रह्मपुरा-लक्ष्मी चौक के बीच किराना एवं अन्य आधा दर्जन दुकानाें को सील कर दिया. दुकानों को सील करने पर निगम प्रशासन को दुकानदारों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा. करीब पांच साल पहले ट्रेड लाइसेंस शहर में अनिवार्य हुआ था। शहर में सभी छोटे-बड़े दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य है।
निगम बोर्ड ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क लेने का फैसला किया था। हाल में निगम प्रशासन ने इसे लेकर सख्ती बढ़ाई है। बिजली विभाग से छह महीने पहले काॅमर्शियल कनेक्शन का डाटा लेकर निगम प्रशासन ने करीब 16 हजार दुकानदारों को नोटिस जारी किया। बाद में वाणिज्य कर डिपार्टमेंट से सूची लेकर निगम प्रशासन ट्रेड लाइसेंस के लिए नोटिस दे चुका है। हालांकि, अब भी 50% से ज्यादा दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है।
Advertisment



