0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

Bihar Municipal Elections 2022 : बिहार के 68 नगर निकायों में शुक्रवार से दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। दूसरे चरण में पटना नगर निगम, भागलपुर नगर निगम, मुजफ्फरपुर नगर निगम के अलावा दो नगर परिषद और 49 नगर पंचायत सहित कुल 68 नगर निकायों में नामांकन कर सकेंगे। प्रत्याशियों को 24 सितंबर तक नामांकन का मौका मिलेगा। इस चरण में नामांकन पत्रों की जांच 25 व 26 सितंबर को की जाएगी।

22 अक्‍टूबर को आएगा दूसरे चरण का परिणाम

राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) नाम वापसी का मौका 27-29 सितंबर तक देगा। प्रत्याशियों को 30 सितंबर को सिंबल आवंटित करने के साथ ही जोरदार प्रचार-प्रसार शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 22 अक्टूबर को कराई जाएगी। शुक्रवार से जिन नगर निकायों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी उसमें पटना नगर निगम, आरा नगर निगम, सासाराम नगर निगम, बिहारशरीफ नगर निगम, गया नगर निगम, छपरा नगर निगम, मुजफ्फरपुर नगर निगम, मोतिहारी नगर निगम, बेतिया नगर निगम, सीतामढ़ी नगर निगम, दरभंगा नगर निगम, समस्तीपुर नगर निगम, पूर्णिया नगर निगम, कटिहार नगर निगम, मुंगेर नगर निगम और भागलपुर नगर निगम शामिल है। साथ ही दो नगर परिषद बखरी और नगर परिषद सिवान में नामांकन होगा। इसके अलावा 49 नगर पंचायतें हैं।

नगर निकाय चुनाव के लिए 37 जिलों को मिले 21 करोड़

राज्य के 224 शहरी निकायों में होने वाले नगरपालिका चुनाव के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने 21 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। राज्य के 37 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी को चुनाव संपन्न कराने के लिए यह राशि दी आवंटित की गई है। इसमें सबसे अधिक 3.70 करोड़ रुपये पटना जिले को मिले हैं। इसके बाद गया को 1.11 करोड़, भागलपुर को 90 लाख, नालंदा को 89 लाख, मुजफ्फरपुर को 78 लाख, बेगूसराय को 88 लाख, रोहतास को 83 लाख, समस्तीपुर व पूर्णिया को 82-82 लाख राशि जारी की गई है। सबसे कम नौ लाख रुपये अरवल जबकि 12 लाख रुपये बांका जिले को मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों को भी चुनाव संपन्न कराने के लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है।

इनपुट : दैनिक जागरण

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: