मुजफ्फरपुर, बुधवार 1 जून को अहियापुर थाना के पुलिस टीम द्वारा वाहन जाँच अभियान अहियापुर चौक पर चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने दो बाइक पर सवार चार लोगो को जाँच के लिए रोका. जाँच के क्रम मे उनके पास से पुलिस ने 2.25 किलो गांजा पकड़ा.
मामले की जानकारी आज प्रेसवार्ता के दौरान नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने दी. नगर डीएसपी ने बताया कि एक जून को 1:30 बजे के करीब वाहन जाँच के दौरान मधुबनी से पटना जा रहे गांजा तस्करों को 2 किलो 25 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार तस्करो की पहचान
1. अंशु कुमार झा पिता संजय झा जो मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवपुरा गाँव के निवासी हैं, वर्तमान में पटना जिले के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी में रहता है।
2. विक्रम कुमार पिता ललन झा जो मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवपुरा गाँव के निवासी हैं।
3. निखिल कुमार पिता संजीत कुमार झा जो मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवपुरा गाँव के निवासी हैं।
4. जयंत कुमार पिता अनिल कुमार झा जो मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के भट्टीसेर गाँव के निवासी हैं।
गिरफ्तार तस्करो के पास बरामदगी
• 2.25 किलोग्राम गांजा
• 5 मोबाइलफोन
• 2 मोटरसाइकिल (स्पेलेंडर और अपाचे)
Advertisment



