28 सितंबर को आरडीएस कॉलेज में होगा जिला युवा उत्सव का आयोजन                                                                                                                                                                                                                                                                   26 एवं 27 सितंबर को इच्छुक कलाकार सूचना भवन स्थित जिला कला संस्कृति कार्यालय में 11AM to 5PM तक विधावार कर सकते हैं पंजीकरण

——————————————

मुजफ्फरपुर, जिला युवा उत्सव का आयोजन 28 सितंबर को राम दयालु सिंह महाविद्यालय के सभागार में पूर्वाह्न 10:00 बजे से होगा। इस आयोजन में जिला के 15 वर्ष से 29 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक एवं योग्य कलाकार भाग लेंगे। इस आयु वर्ग के इच्छुक कलाकार निम्न विधाओं में विधावार पंजीकरण 26 सितंबर से 27 सितंबर तक सूचना भवन स्थित जिला कला संस्कृति कार्यालय में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक करा सकते हैं।

विधा का नाम

1/समूह गायन- संगत कलाकार सहित 10कलाकार

2/‌ समूह लोकनृत्य ‌ में संगत कलाकार सहित कुल 10 नृत्य एवं गायन, वाद्य वादन पारंपरिक होंगे।

3/ ‌ एकांकी नाटक में अधिकतम 12 कलाकार भाषा -हिंदी होंगे।

4/‌ शास्त्रीय नृत्य (कत्थक ,ओडिसी, भरतनाट्यम, मणिपुरी तथा कुच्चिपुड़ी) में प्रस्तुति एकल होगी। संगत कलाकार सहित अधिकतम पांच कलाकार हो सकते हैं।

5/‌ शास्त्रीय गायन  में एकल प्रस्तुति संगत कलाकार सहित तीन सदस्य (हिंदुस्तानी कर्नाटकी शैली) ।

6/‌ शास्त्रीय वादन (एकल प्रस्तुति) संगत कलाकार सहित 6 सदस्य होंगे। (सितार, गिटार, तबला, बांसुरी, वीणा ,मृदंगम)

7/‌ हारमोनियम वादन (सुगम) में ‌ एकल संगत कलाकार सहित तीन सदस्य।

8/वक्तृता (हिंदी एवं अंग्रेजी)एकल

उपरोक्त के अतिरिक्त युवा कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु लोक गाथा गायन, लोकगीत, सुगम संगीत, वायलिन वादन, सारंगी वादन, सरोद वादन, शहनाई, पखावज, ध्रुपद धमाड़ आदि तथा चाक्षुष कला में चित्रकला, हस्तशिल्प, मूर्तिकला, फोटोग्राफी आदि की प्रतियोगिता भी होगी।

इसके लिए कलाकारों के पंजीकरण के समय आयु के सत्यापन हेतु दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड लाना होगा। निर्णायक मंडल में संगीतज्ञ एवं कलाकार होंगे तथा उनका निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

196 thoughts on “जिला युवा उत्सव मे भाग लेने का सुनहरा अवसर, जान ले कैसे और कहा से मिलेंगी एंट्री”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *