मुजफ्फरपुर में शादी से पहले दूल्हा बुरी तरह से पिट गया। घटना में उसकी मां की भी पिटाई हो गई। 10 महिलाओं समेत 14 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। विवाद तब उत्पन्न हुआ जब डीजे की धुन पर नाच रहे बच्चों को एक समुदाय के लोगों ने रोक दिया और डीजे को बंद करा दिया।

घटना जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिथिला नगर कोदरकट्टा गांव की है। रविवार को शादी के अवसर पर देवता पूजन कर लौट रही महिलाओं के साथ मारपीट की गयी । इसमें दूल्हा, दस महिला समेत 14 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस इलाके में कैंप कर रही है जबकि मारपीट करने वाले फरार हैं।

दूल्हे की मां इंदु देवी ने बताया कि रविवार को बेटे अभिनंदन की शादी के मौके पर ग्राम देवता का पूजन चल रहा था। इलाके के सभी देव स्थलों में जाकर शादी से पहले पूजन किया जाता है। इसमें गाजे बाजे के साथ महिलाएं और दूल्हा पूजन करता है। गांव के पश्चिमी इलाके में एक महादेव मंदिर में पूजा करने लोग जा रहे थे। वहां एक समुदाए विशेष का टोला है। रास्ते में बच्चे डीजे की धुन पर नाच रहे थे। तभी एक समुदाए के लोग आए और डीजे को बंद करा दिया। विरोध किया तो उन लोगों के साथ मारपीट की गई।

उन्होंने बताया कि महिलाओं से महिलाएं भिड़ गईं और पुरुषों से मर्द लड़ने लगे। सबने मिलकर पिटाई कर दी। उन लोगों ने तत्काल मोतीपुर पुलिस को मोबाइल से सूचना दी। तुरंत पुलिस कोदरकट्टा में घटना स्थल पर पहुंच गई तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस की मदद से सभी घायलों को मोतीपुर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में दूल्हा और उसकी मां भी शामिल है। इलाज के बाद दूल्हे को अस्पताल से छोड़ दिया गया। मारपीट में जो लोग घायल हुए में दूल्हे की मां इंदु देवी, भाई अभिषेक कुमार, दिव्यांशु कुमार, विमला देवी, दीपक कुमार, राज कुमार शर्मा, मीनू देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, कुसुम देवी, रीना देवी, ललिता देवी, ललिता कुमारी आदि शामिल हैं।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस भी सामुदायिक तनाव को लेकर चौकन्नी है। मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है लेकिन एहतियातन इलाके में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। उन्होंने भी कहा कि एक टोला में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ। समय से पहुंचकर पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। पुलिस अलर्ट है और खुफिया तंत्र को सजग कर दिया गया है।

Input : live hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *