मुजफ्फरपुर, दो बच्चियों की माँ अपने प्रेमी संग मुंबई भागने की तैयारी मे थी. मगर ठीक उसी वक़्त उसके पति ने दोनों को रेंगेहाथ पकड़ लिया. जिसके बाद वो तीनो नगर थाने पहुंचे. जँहा काफ़ी देर तक शोरगुल होता रहा है. महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी. वही पति अपनी पत्नी को घर साथ लें जाने की कोशिश कर रहा था.
पुलिस ने तीनो से पूछताछ करने के बाद जीआरपी का मामला होने के कारण वहां भेज दिया. जानकारी के अनुसार शिवहर की रहने वाली महिला अपने पति के दोस्त के साथ ही मुंबई भागने की तैयारी मे थी. मगर ठीक उसी वक़्त उसके पति ने उसे मुजफ्फरपुर जंक्शन से पकड़ लिया. पति के अनुसार उसकी पत्नी पिछले 13 दिनों से घर से गायब है. उसे संदेह था कि उसका दोस्त ही उसकी पत्नी को ले गया होगा. क्योंकि उसकी पत्नी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद वह पत्नी को खोजते हुए यहां पहुंचा।
Advertisment
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/06/img-20220603-wa00226081758043287994642-1024x501.jpg?resize=640%2C313&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/06/wp-image8606953030983812034.jpg?resize=640%2C1024&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/06/advertisment6752865837737225006..jpg?resize=640%2C993&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/06/20220428_2037264012595474627034425.jpg?resize=640%2C406&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/06/advertisment1123855907197095077..jpg?resize=640%2C384&ssl=1)