0 0
Read Time:5 Minute, 9 Second

मुजफ्फरपुर, सदर थाना के गोबरसही में सेवानिवृत फौजी के मकान पर शनिवार की दोपहर में छापेमारी कर पुलिस ने सट्टा और लाटरी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस धंधे के मुख्य सरगना अब्बास उर्फ हरेंद्र की पत्नी निर्मला सहित चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। यहां से बड़ी संख्या में लाटरी का टिकट, पोस्टर, लाटरी बोर्ड, कैलकुलेटर ट्रांसपोर्ट कंपनी व नर्सिंग होम की रसीद, रुपये व अन्य सामान जब्त किया गया है। इस ठिकाने के बगल में एक लाज में भी छापेमारी की गई। यहां से भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे गए केरोसिन जब्त की गई है। छापेमारी से पहले ही अड्डे का संचालक, मकान मालिक सेवानिवृत फौजी व लाज का मालिक फरार हो गया। सेवानिवृत फौजी कांटी का रहने वाला है। सेना से सेवानिवृत होने के बाद वह बटलर में काम करता था।

नाम बदलकर अब्बास चला रहा था सट्टा का अड्डा

सट्टा व लाटरी का अड्डा चलाने के लिए अब्बास ने अपना नाम बदल कर हरेंद्र रख लिया था। वह बगल के लाज में अपनी पत्नी निर्मला के साथ रहता था। पुलिस ने जब निर्मला से पूछताछ की तो शुरू में उसने अपने पति का नाम हरेंद्र बताया। जब उससे सख्ती की गई तो उसने सच्चाई बताना शुरू किया। उसने बताया कि अब्बास ही नाम बदलकर हरेंद्र नाम से सट्टा व लाटरी का अड्डा चला रहा था। सात साल पहले उन दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उसे एक बच्चा भी है। उसने यह प्रेम विवाह अपने पहले पति को छोड़ देने के बाद किया था।

आलमारी तोडऩे पर मिला समान

महिला के कमरे में एक लोहे की आलमारी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आलमारी की चाबी मांगी। उसने झांसा देने लिए चाबी पति के पास होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने उसके सामने आलमारी का ताला तोड़ा। इसके अंदर से लाटरी का बैनर पोस्टर, कैश, जेवरात के रसीद समेत काफी सामान बंद था। आलमारी में दो गुल्लक भी मिला। एक में पांच सौ का नोट तो दूसरे में दो सौ रुपए का नोट डालने की बात लिखी थी। सभी समान को पुलिस ने जब्त कर लिया।

भूलभुलैया वाले मकान में मिले कई खुफिया दरवाजे

सेवानिवृत फौजी का मकान का निचला हिस्सा भूलभुलैया की तरह बनाया गया था। इसमें कई खुफिया दरवाजे मिले हैं। इससे आशंका व्य1त की जा रही है कि अवैध धंधे के संचालन के लिए ही इस तरह का मकान बनाया गया है। मकान के ऊपरी हिस्से में एक बुजुर्ग महिला थी। यह महिला सेवानिवृत फौजी की पत्नी बताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। उससे काफी देर तक पूछताछ की गई। काफी बुजुर्ग होने के कारण उसकी आवाज समझ में नहीं आ रही थी। वह अपने पति का नाम भी नहीं बता सकी। बुजुर्ग होने के कारण पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

देर रात तक लगा रहता संदिग्धों का जमाबड़ा

सट्टा व लाटरी के अलावा यहां शराब, स्मैक व अन्य मादक पदार्थ का भी धंधा चलाया जाता था। स्थानीय लोगों ने बताया की सुबह से लेकर देर रात यहां संदिग्ध लोगों का जमाबड़ा लगता था। इससे मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी होती थी। शाम होने के बाद छात्रा और लड़कियां उधर से गुजरने से डरती थी।सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा न बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की गोबरसही में सेवानिवृत फौजी के मकान में अवैध तरीके से सट्टे का अड्डा चलाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर वहां छापेमारी की थी। यहां अवैध रूप से केरोसिन तेल के धंधे का भी पता चला। सभी समान को जब्त किया गया है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

इनपुट : दैनिक जागरण

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: