0 0
Read Time:5 Minute, 17 Second

मुजफ्फरपुर, हथियार से लैस नकाबपोश तीन अपराधियों ने खबड़ा के नवल किशोर नगर में एक कुरियर कंपनी से 10.93 लाख रुपये लूट लिए। कैश बाक्स भी उखाड़कर ले गए। करीब एक घंटे बाद एक कर्मचारी ने इसकी सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। तब तक अपराधी वहां से भाग निकले थे। 29 जनवरी को इसी कुरियर कंपनी में यहां पहले भी लूट की घटना हुई थी। 30 दिनों के भीतर लूट की दूसरी घटना से इलाके में दहशत है।

सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दफ्तर में लगे सीसी कैमरे खराब थे। आसपास में लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसमें बाइक सवार बदमाश की तस्वीर कैद हो गई है। फिलहाल मामले में एक कर्मचारी कृष्णमोहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके दोनों मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। उसकी गतिविधि के साथ काल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के मैनेजर इंद्रजीत कुमार भी वहां पहुंचे। पुलिस को उन्होंने बताया कि घटना के कुछ देर पहले कैश बाक्स को सील कर तीन कर्मियों में से दो चले गए थे। कृष्णमोहन अंदर ही आराम कर रहा था। आधे घंटे बाद लूट की जानकारी मिली। बताया गया कि रविवार की देर रात 2.55 बजे तीन अपराधियों ने कुरियर कंपनी के दफ्तर पर धावा बोल दिया। ताला तोड़कर अंदर घुसा और हथियार के बल पर एक कर्मचारी को कब्जे में लेकर कैश बाक्स लूट लिए।

Advertisment

इसमें शुक्रवार, शनिवार व रविवार का नकदी करीब 10 लाख 93 हजार 574 रुपए थे। दफ्तर के अंदर कांटी कलवारी के कृष्णमोहन कुमार मौजूद थे। अपराधियों ने हथियार के बल पर उसे कब्जे में लिया और लूट को अंजाम दिया। हालांकि, ताला तोड़ने के निशान पुलिस को नहीं मिले है। इसके कारण घटना संदेह के घेरे में है।

हिरासत में लिए गए कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि एक अपराधी उनपर बंदूक ताने हुए था। इसके अलावा दो अपराधी कैश बाक्स को दीवार से उखाड़ने में लगे थे। फिर बाक्स को लेकर भाग निकले। नगर डीएसपी ने कहा कि कर्मचारियों की गतिविधि की जांच चल रही है। एक कर्मचारी के घर पर छापेमारी की गई तो वह फरार मिला। गुत्थी सुलझाने को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया है। सूचना संग्रह कर टीम कार्रवाई कर रही है।

दफ्तर बंद कर कंपनी को हर दिन भेजी जाती थी तस्वीर

सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि दफ्तर को बंद करने के बाद उसकी तस्वीर कंपनी के अधिकारी के पास भेजी जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब दफ्तर बंद हो गया था तब उक्त कर्मचारी अंदर क्या कर रहा था? उसकी गतिविधि संदिग्ध लग रही है। इसकी जांच की जा रही है। पूर्व की घटना में भी इसकी भूमिका पर सवाल उठा था। हालांकि, कार्रवाई नहीं की जा सकी थी।

नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि कुरियर कंपनी से लूट की घटना सामने आई है। सीसी कैमरे को खंगालकर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं, अन्य एक की जब तलाशी की गई तो वह बाइक समेत घर से फरार था।

29 जनवरी की घटना में पुलिस अब तक खाली हाथ

पिछले महीने 29 जनवरी की रात भी अपराधियों द्वारा कुरियर कंपनी के इसी दफ्तर को निशाना बनाया गया था। उस घटना में भी दूसरे दिन मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी, लेकिन अब तक हाथ खाली है। इससे प्रतीत हो रहा कि मामला दर्ज कर पुलिस की कार्रवाई सिमटी है। जांच के बाद पुलिस उस समय भी कर्मचारी की भूमिका को संदेह के घेरे में लेते हुए पूछताछ की थी, लेकिन अब तक घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका है।

इनपुट : दैनिक जागरण

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: