मुजफ्फरपुर, जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता ने अपने ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है. कार्यकर्ता चंद्र किशोर पाराशर ने राष्ट्रध्वज तिरंगा के अपमान करने के मामले में जेपी नड्डा पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आईपीसी की धारा 153-बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

परिवादी भाजपा कार्यकर्ता चंद्र किशोर पाराशर का कहना है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के पश्चात उनके शव को तिरंगा ध्वज में लपेट कर रखा गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिरंगा झंडे के ऊपर भाजपा के कमल निशान वाला झंडा डाल दिया। चंद्र किशोर पाराशर ने इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जानबूझकर राष्ट्रध्वज को नीचा करने के उद्देश्य से किया गया कार्य बताया है। उनका कहना है कि यद्यपि वे भाजपा कार्यकर्ता हैं लेकिन तिरंगे का अपमान दलगत भावना से ऊपर का मामला है। इसीलिए आहत होकर उन्होंने यह परिवाद दर्ज कराया है।

ज्ञात हो की 22 अगस्त को स्वर्गीय कल्याण सिंह के शव को राजकीय सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन में रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *