नई दिल्ली : लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) सांसद प्रिंस राज (Prince Raj) पासवान के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। प्रिंस राज के खिलाफ कथित रेप से जुड़े एक मामले में ये FIR दर्ज की गई है। प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस एफआईआर में चिराग पासवान का भी ज़िक्र किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है करीब तीन महीने पहले एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद सांसद प्रिंस राज के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। आपको बता दें कि प्रिंस राज बिहार के समस्तीपुर से LJP सांसद हैं। प्रिंस राज पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पासवान के भतीजे हैं।

करीब तीन महीने पहले एक पीड़िता ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, अब कोर्ट का आदेश आने के बाद सांसद प्रिंस राज के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। ये FIR 9 सितंबर को दर्ज हुई है। महिला ने खुद को लोजपा कार्यकर्ता बताया है।

FIR में चिराग पासवान का भी जिक्र किया गया है, पीड़िता का कहना है कि उसने चिराग को इस हादसे के बारे में बताया था। पीड़िता के मुताबिक, जब चिराग पासवान ने भी उसकी बात नहीं सुनी तो वह FIR को लेकर कहने लगी, बाद में चिराग पासवान ने मुलाकात कर किसी तरह का केस ना करने के लिए कहा। साथ ही पीड़िता का आरोप है कि चिराग पासवान ने पार्टी अध्यक्ष रहते हुए इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया।

आपको बता दें कि पासवान परिवार में छिड़े रार के बाद चिराग पासवान ने भी इस मामले का जिक्र किया था। वहीं 17 जून को प्रिंस राज ने इस मामले को लेकर ट्वीट कर अपना पक्ष रखा था। प्रिंस राज ने अपने उपर लगे इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि ये बात झूठा और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ये मेरी प्रतिष्ठा को खतरे में डालकर पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से मुझ पर दबाव बनाने के लिए एक बड़ी आपराधिक साजिश का हिस्सा है। वहीं अब एफआईआर दर्ज होने के बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

Input : News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *