बिहार में नई सत्ता टीम तैयार: गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ

बिहार में नई सत्ता टीम तैयार: गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को बिहार की नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में गठित नई कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में देश और राज्य की राजनीति के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन पूरी तरह शक्ति प्रदर्शन में बदल गया।


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, भाजपा नेता नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar मंच पर मौजूद रहे।


शपथ लेने वाले मंत्रियों में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत कुमार, लेशी सिंह, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय Kumar सिंह, संजय कुमार और दीपक प्रकाश शामिल रहे।


गांधी मैदान के आसपास सुबह से ही भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया था।


नई कैबिनेट में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश साफ नजर आई। महिला, युवा, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह टीम आगामी चुनावी रणनीति और विकास एजेंडे को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
अब सभी की नजर विभागों के बंटवारे और नई सरकार के पहले बड़े फैसलों पर टिकी हुई है।