मुजफ्फरपुर, राम दयालु सिंह महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से सचिव के रूप में धीरज कुमार चयनित हुए। रामनाथ सिंह को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीं विजय कुमार उपाध्यक्ष के रूप में, पंकज भूषण संरक्षक के रूप में, रवि शंकर कुमार एवं राजकुमार सिंह संयुक्त सचिव के रूप में एवं कार्तिक पूर्णेन्दु कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए।
इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
नव चयनित सचिव धीरज कुमार ने कहा कि निष्पक्ष एवं ईमानदारी से कर्मचारियों के हित में पूरा संघ कार्य करेगा। कर्मचारी के हित एवं अधिकार के लिए संघ हमेशा संघर्षरत रहेगा।

संघ के सभी पदाधिकारियों एवं नव चयनित कार्यकारिणी सदस्यों को प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही बधाई देने वालों में परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, पूर्व सचिव उमाशंकर सिंह, बड़ा बाबू शैलेंद्र चौधरी, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा एवं डॉ ललित किशोर उपस्थित थे।