मुजफ्फरपुर, नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी का अश्लील वीडियो व तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर डालकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपित ने वाट्सएप पर वीडियो काल कर परेशान कर दिया है। इसके कारण किशोरी को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मामले में किशोरी के पिता ने नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि आरोपित ने पहले उनकी बेटी का अपहरण भी कर लिया था। इसके बाद किशोरी को पुलिस ने बरामद किया। कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया। इसके बाद से आरोपित लगातार काल कर धमकी दे रहा है। इसके अलावा दोस्तों व अन्य लोगों के मोबाइल पर भी किशोरी की अश्लील तस्वीर भेज रहा है। किशोरी व उसके घरवालों को हत्या की धमकी भी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल का काल डिटेल्स निकालकर आरोपित पर नकेल कसने की दिशा में कार्रवाई चल रही है। जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

घर बाहर न‍िकलना हुआ मुश्‍क‍िल

वीड‍ियो वायरल होने के बाद लड़की की परेशानी बढ़ गई है। स्‍वजनों का आरोप है क‍ि लड़की का अपहरण कर इस तरह की घटना को अंजाम द‍िया गया। वो घर में कैद हो गई है। बाहर न‍ि‍कलने से परहेज करती है। वहीं पुल‍िस का कहना है क‍ि मामला काफी गंभीर है। जांच पड़ताल के बाद आरोप‍ित पर कार्रवाई की जाएगी।

विवाहिता की मौत मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव बसतपुर निवासी अशोक पासवान की पत्नी आभा देवी की हत्या का संदेह जताते हुए उसके भाई पारू थाना क्षेत्र के पंदेह निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि दहेज में रुपये व जेवर की मांग को लेकर ससुरालवालों उसे प्रताडि़त करने के साथ मारपीट करते थे। 30 मार्च को पति अशोक पासवान, मंजय पासवान, उजाला देवी, भगीना विवेक कुमार व ननद संतोषी देवी ने उसकी हत्या कर दी गई। बताते चलें कि बरका गांव बसंतपुर निवासी अशोक पासवान की पत्नी आभा देवी (28) का शव बुधवार को उसके घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया था। मृतका की मां ने हत्या का संदेह जताया था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इनपुट : जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *