मड़वन (मुजफ्फरपुर), करजा थाना के बड़कागांव ढाला के समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक से साइड लेने के विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर एक गुट ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। भीड़ जमा होने पर सभी भागने लगे। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और दो कारतूस बरामद किया है। मौके पर छोड़ी गई चार बाइक भी जब्त की। पुलिस युवक के साथ दो अन्य को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि बाइक से साइड लेने को लेकर दोनों गुटों में विवाद हुआ है। झड़प में दोनों पक्ष के तीन लोग जख्मी हैं। इनमें एक गुट का मनोज सहनी और दूसरे गुट का अमन कुमार व जवाहर सिंह है। सभी का इलाज कराया जा रहा है। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया है। अमन कुमार, जवाहर सिंह व गुड्डू कुमार को हिरासत में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Input : live hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *