मुजफ्फरपुर 18 अक्टूबर। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री औराई निवासी उमेश यादव का गुरुवार रात निधन हो गया। वे जुरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत थे। उनके देहांत से भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने दु:ख व्यक्त किया है। शुक्रवार को मृत्यु उपरांत उनके पार्थिव शरीर को स्थानीय जिला कार्यालय में लाया गया जहां पंचायती राज्य मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, डॉ अरविंद सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भाजपा के झंडा से सम्मान देकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्व० उमेश यादव को श्रद्धांजलि दिया। जहां उन्हें अंतिम विदाई उपरांत उनके पैतृक ग्राम औराई ले जाया गया।

संगठन के थे समर्पित कार्यकर्ता

जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि उमेश यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुजफ्फरपुर स्थित निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो संगठन के समर्पित कार्यकर्ता और पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए संगठन को आगे बढ़ाने में हमेशा से आगे रहते थे। संगठन में रह कर उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके निधन से मुजफ्फरपुर जिला भाजपा परिवार अत्यंत मर्माहत है। पार्टी में उनकी भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में मैं स्वयं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। साथ ही भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

जहां पंचायती राज्य मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि स्व० यादव का स्वभाव बहुत ही सरल था, वो हमेशा संगठन, पार्टी और कार्यकर्ता की चिंता में लगे रहते थे। उनके कार्यकाल में किए गए कार्य स्मरणीय है। उनके निधन से भाजपा परिवार शोकाकुल है।

वहीं भाजपा के कई वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने उमेश यादव के निधन को पार्टी की बड़ी क्षति बताया और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, मंत्री धनंजय झा, सत्यप्रकाश भारद्वाज, राजीव कुमार, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव, बिकाऊ यादव, कार्याला मंत्री मनोज कुमार सिंह, दिलीप कुमार, कृपा शंकर शराफ़ मौजूद थे।

One thought on “बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री उमेश यादव का निधन; बीजेपी कार्यालय पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *