मुजफ्फरपुर, जिले की पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोचाहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 5 अपराधियों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है. तलाशी के क्रम में इन अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन को एक ग्लैमर बाइक पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी आज वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. एसएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोमवार देर रात कुछ अपराधी डकैती की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं. जानकारी मिलते ही बोचाहा थाना अध्यक्ष के द्वारा एक टीम गठित की गई. और त्वरित कार्रवाई करते हुए उस जगह पर छापेमारी की गई छापेमारी में 5 अपराधियों को धर दबोचा गया.
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/05/img-20220517-wa0003177538905681132451-1024x753.jpg?resize=640%2C471&ssl=1)
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
1. राहुल कुमार, पिता- रघुराज सहनी
2. राहुल कुमार, पिता- मंगल सहनी
3. दीपक कुमार, पिता- रघुराज सहनी
4. भरत कुमार, पिता- वैजनाथ सहनी
5. चंदन कुमार, पिता- बृजनंदन सहनी
गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और सभी मुजफ्फरपुर जिले के हैं. एसएसपी जयंतकांत ने कहा है कि इनकी गिरफ्तारी से डकैती की घटनाओं में कमी आने के आसार हैं.
Advertisment
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/05/advertisment301728206116670179.-660x1024.jpg?resize=640%2C993&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/05/20220428_2037262269372742717756668.jpg?resize=640%2C406&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/05/advertisment6966049611100573766..jpg?resize=640%2C384&ssl=1)