मुजफ्फरपुर, जिले की पुलिस ने स्मैक धंढ़ेबाजो के खिलाफ मुहीम चलाते हुए दो महिला समेत पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 73 पुड़िया स्मैक बरामद की है ।
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/03/smack7686894579276691670.jpg?w=640&ssl=1)
मामले की जानकारी देते हुए सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार महिला आपस मे सास-बहू है. इनकी गिरफ़्तारी सोमवार रात शेरपुर कब्रिस्तान के समीप से की गई है।
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/03/E0A4B8E0A4BEE0A4B8E0A4ACE0A4B9E0A5827797504592734866597..jpg?w=640&ssl=1)
गिरफ्तार स्मैक धंढ़ेबाजो की पहचान काजी मोहम्मदपुर के सतपुरा मिल्की टोला की राजवंती देवी, प्रियंका स्वरूप, सकरा थाना के बघनगरी का चंदन साह, गौतम आंनद व शिवहर का कुंदन कुमार के रूप मे हुई है. पूछताछ के बाद सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/03/sadarthana3992376779149401171..jpg?w=640&ssl=1)