0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

मुजफ्फरपुर, नगर थाने के एक निजी चालक को चंदवारा के छींट भगवतीपुर में नशे की हालत में घर में घुसते स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उस पर महिलाओं ने घर में घुसकर वीडियो बनाने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। निजी चालक का नाम संजय कुमार बताया जा रहा है। उसे जब पकड़ा गया, वह चितकबरा ड्रेस में था।

थाना के सरकारी चालक के छुट्टी पर जाने के बाद उसे कभी-कभी नगर थाने में पुलिस जीप चलाने के लिए बुलाया जाता रहा है। बताया गया कि वह छींट भगवतीपुर गांव में पहुंचा। कई घर में शराब खोजने के बहाने घुस गया। हालांकि, उसके साथ अन्य कोई पुलिस कर्मी नहीं था। इसके बाद उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जमकर लप्पड़-थप्पड़ लगाया गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थानेदार श्रीराम सिंह को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक बनाए गए संजय को गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उसकी जांच की गई। पुलिस ने उसे नशे में गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।

इनपुट : live hindustan

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: