मुजफ्फरपुर, आमगोला रोड में गुरुवार की देर रात करीब सवा 11 बजे ओरियंट क्लब के समीप बाइक सवार अपराधियों ने चिकेन दुकान के स्टाफ को गोली मार दी। गोली लगने के बाद आमगोला सत्संग गली निवासी रोहित कुमार (26) सड़क पर गिर कर छटपटाने लगा। गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग और दुकानदार मौके पर पहुंचे। इस बीच बाइक सवार दोनों अपराधी शोर मचाते हुए आमगोला ओवरब्रिज से हरिसभा चौक की ओर भाग निकले।
जानकारी मिलने पर रात्री गश्ती कर रहे जमादार विष्णु देव सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की मदद से पुलिस ने जख्मी को जीप पर लादकर एसकेएमसीएच के लिए रवाना हो गए। जमादार ने बताया कि जख्मी युवक को दो गोली लगी है। पहली गोली पीछे से पेट में लगी है। वही दूसरी गोली बांह में लगी है। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ वहां पर जुट गई। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि रोहित संतोष साह की दुकान में करीब आठ साल से काम करता है। वह दुकान से कचरा और मुर्गा का बचा अवशेष लेकर 100 मीटर की दूरी पर स्थित डस्टबिन में फेंकने जा रहा था। इस बीच अघोरिया बाजार की ओर से आये बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर लोग उधर की ओर दौड़े। इस बीच दोनों अपराधी फरार हो गये।
Input : live hindustan
Advertisment
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/06/img-20220603-wa00226357195072692993536-1024x501.jpg?resize=640%2C313&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/06/wp-image4397102729288760814.jpg?resize=640%2C1024&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/06/advertisment609443842317850822..jpg?resize=640%2C993&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/06/20220428_2037265117390178495505240.jpg?resize=640%2C406&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/tirhutnow.com/wp-content/uploads/2022/06/advertisment1747703317000479516..jpg?resize=640%2C384&ssl=1)