मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, Weather Muzaffarpur, Bihar: विगत एक-दो दिनों से जारी पछिया हवा के प्रवाह ने मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में ठंड की रफ्तार को अचानक से बढ़ा दिया है। ऐसे में लोग यह सवाल पूछने लगे हैं िकि क्या आनेवाले दिनों में ठंड की रफ्तार और बढ़ने वाली है? इसका जवाब है, हां। इसकी बड़ी वजह यह है कि मौसम विज्ञानी ऐसा मानते हैं कि न्यूनतम तापमान और कम हो सकता है। यह दहाई अंक से नीचे भी जा सकता है। इस हालत में ठंड और बढ़ेगी। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. ए सत्तार ने पूर्वानुमान में बताया कि मौसम साफ तथा शुष्क रह सकता है। सुबह में हल्का कुहासा रहेगा। 15 दिसंबर तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में हल्का कुहासा देखा जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जिसके चलते यह तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

तापमान में कमी के कारण बच्चों और वरीयजनों को परेशानी हो सकती है। इसलिए इनलोगों को पर्याप्त गरम कपड़े पहनने चाहिए। बिना काम घर से बाहर नहीं ही निकलें। सूर्यास्त के बाद तो घर में ही रहें तो बेहतर है। इसके साथ ही देर शाम तक काम करने वालों को भी सावधानी रखनी चाहिए। दिन में घर से निकलते समय पर्याप्त गरम कपड़े अपने साथ जरूर रखें।

इनपुट : जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *