नई दिल्ली: बच्चे हों या बड़े, होली खेलना तो हर किसी को पसंद है। यह त्यौहार ही ऐसा है कि हर कोई इसके रंग में रंग जाता है। बिना रंग और पिचकारी के ये त्योहार अधूरा सा लगता है, इसलिए रंगों के साथ होली खेलने का अपना ही एक अलग मजा है। होली खेलते समय तो किसी को अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रहता, लेकिन होली के बाद चेहरे से रंग हटाना एक बड़ी चुनौती हो जाती है।

घंटों साबुन मलने के बाद भी होली का रंग नहीं छूटता। आइए हम आपको बताते हैं वो घरेलू नुस्खे, जिन्हें अपनाकर होली के रंग को आसानी से छुड़ाया जा सकता है।

आप होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर तेल या वैसलीन लगाएं। इससे आपके त्वचा को आवश्यक नमी और सुरक्षा मिलेगी। इससे बॉडी पर होली का रंग नहीं जम पाएगा और नहाते वक्त कुछ ही मिनटों में छूट जाएगा।

नहाने से ठीक पहले थोड़ा सा गेहूं का आटा लें, इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल और नींबू डालें। फिर इसका एक पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से होली का रंग झट से आपके चेहरे से हट जाएगा।

अगर किसी के चेहरे पर पक्का रंग लग जाता है, तो ऐसे में बेसन, दही, शहद और थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर का पेस्ट बनाएं। नहाते समय इस पेस्ट को लगाकर पूरे शरीर पर मालिश करें और फिर गुनगुने पानी से नहा लें। ऐसा करने से आपका सौंदर्य लौट आएगा।

त्वचा से होली का रंग छुड़ाने के लिए बेसन में गुलाबजल, एलोवेरा, कच्चा दूध मिलाकर एक मास्क तैयार कर लें और उसे पूरे फेस पर लगाएं। 10- 15 तक लगाएं रखें और बाद पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे पर लगा रंग उतर जाएगा।

फलों का मास्क भी होली का रंग छुड़ाने में मददगार साबित होता है। इसको बनाने के लिए पपीता, केला, कीवी को मैश करके एक पेस्ट बना ले फिर इससे चहेरे पर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे में हो रही जलन कम होगी और यह चेहरे को ठंडक भी देगा।

मुल्तानी मिट्टी, गुलाबजल, दही और शहद का पेस्ट बनाकर लगाने से भी निखरी त्वचा वापस मिल सकती है और त्वचा की नमी भी बरक़रार रहेगी।

Input : News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *