मुजफ्फरपुर। माली–मालाकार कल्याण समिति बिहार की ओर से केदारनाथ स्थित भाजपा नेता प्रभात मालाकार के आवासीय कार्यालय पर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभात मालाकार ने कहा कि महात्मा फुले ने आजीवन महिलाओं, दलितों और अतिपिछड़ों के अधिकार, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि फुले का उद्देश्य हमेशा देश को सशक्त और समतामूलक बनाना था, और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फुले के उन्हीं महान विचारों को वास्तविकता में बदलने का काम कर रहे हैं।
प्रभात मालाकार ने आगे कहा कि नई पीढ़ी को फुले के कार्यों और उनके संघर्षों से अवगत कराना बेहद जरूरी है। संस्था के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम और अभियानों का आयोजन कर फुले के विचारों को घर-घर तक पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा।
कार्यक्रम में ललन भगत, सुधीर कुमार, प्रमोद भगत, राजन मालाकार, प्रकाश मालाकार, बिनोद कुमार, प्रकाश कुमार भगत, प्रशांत कुमार, राजन कुमार, विक्की मालाकार, अनिल कुमार, सचिन सैनी, मनीष मालाकार, सूरज सैनी, जितेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी और अधिवक्ता टिंकू कुमार समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

Posted inmuzaffarpur News
