कल रविवार 5 जुलाई को को चंद्रग्रहण है। इस साल 2020 में चार चंद्र ग्रहण हैं। इस साल का पहला चंद्र 10 जनवरी में लगा था और साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को था। वहीं जो कल यानी 5 जुलाई को लगेगा यह इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण होगा। जबकि 30 नवंबर को चौथा और वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके अलावा इस साल के खाते में दो सूर्य ग्रहण हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को था, जो बीत गया है। वहीं साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा।

यह पिछले चंद्र ग्रहण के पूरे एक महीने बाद पांच जुलाई यानी रविवार को लग रहा है। यह तीसरा चंद्रग्रहण है। वैसे मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में यह दिखाई नहीं देगा। इस वजह से कोई सूतक काल भी नहीं होगा। वैसे भी कोरोना के कारण पहले से ही शहर में मंदिरों को बंद कर दिया गया है। जिससे मंदिर के पट को बंद करने जैसी स्थिति नहीं होगी। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार 8.38 बजे शुरू होकर 11.21 बजे तक रहेगा. यह गुरु पूर्णिमा के दिन लग रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ग्रहण जहां दिखता है, सूतक भी वहीं मान्य होता है। इस ग्रहण को अमेरिका, यूरोप और आस्ट्रेलिया में देखा जाएगा I यह दो घंटे 48 मिनट और 24 सेकेंड का होगा। भारतीय समयानुसार 8.38 बजे शुरू होकर यह 11.21 मिनट तक रहेगा। किसी भी मास में दो या दो से अधिक ग्रहण होना आम जनमानस के लिए कष्टकारी होता है। ऐसे ग्रहण आर्थिक मंदी, अतिवृष्टि, राजनैतिक उथल-पुथल, महंगाई, विपदा, बेरोजगारी आदि लेकर आते हैं। इनसे बचने के लिए स्नान-दान धर्म सूर्य उपासना गायत्री मंत्र का जाप तथा आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना श्रेयष्कर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *