मुजफ्फरपुर । भगवान राम के जन्म दिवस पर जिले के मठ-मंदिरों में तैयारी जोरों पर चल रही है। इसको लेकर कई दिनों पहले से बैरिया, सरैयागंज, शेरपुर गंडक कालोनी सहित अन्य जगहों पर विभिन्न मंदिरों में पूजा की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर रामनवमी झंडा लगाया गया है। फलाहारी बाबा मठ में नवाह, भजन-कीर्तन शुरू है। चतुर्भुज स्थान मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया है। बैरिया और सार्वजनिक हनुमान मंदिर, सरैयागंज के प्रांगण में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शनिवार की सुबह गाजे-बाजे एवं भगवा ध्वज के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। पूरे मार्ग में रामभक्तों द्वारा जय श्री राम का उदघोष किया गया। प्रभात फेरी मंदिर से निकल जवाहर लाल रोड, कल्याणी, हरिसभा चौक, दीपक सिनेमा रोड, साहू पोखर होते हुए गरीबस्थान मंदिर से टावर होते पुन : लौटी। कार्यक्रम में अध्यक्ष रविनाथ रजक, अभय चंद्रा, हनुमान, संतोष, महेश मारवाड़ी, कृष्णा, टिंकू कुमार सहित अन्य शामिल थे।

अखंड रामधुन पाठ चल रहा है। साढ़े दस बजे सिकंदरपुर सीढ़ीघाट से विशाल आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सभी देवी-देवताओं सहित राम दरबार, अशोक वाटिका, तांडव करते भोलेनाथ, माता दरबार एवं वीर हनुमान की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। बैंड बाजा, घोड़ा, हाथी के साथ दोपहिया, चारपहिया वाहन की रैली भी होगी। बालाजी हनुमान मंदिर में रामधुन संकीर्तन : बालाजी हनुमान मंदिर काली वाले रोड में रामनवमी महोत्सव के प्रथम दिन राम धुन संकीर्तन का आयोजन किया गया है। प्रधान पुजारी आचार्य उपेंद्र मिश्रा ने मुख्य यजमान गौतम कुमार व दनकी पत्नी रेखा देवी के द्वारा भगवान के हाथों अनुष्ठान कराया। इसके साथ ही 24 घंटे का रामधुन संकीर्तन प्रारंभ हो गया है।

इनपुट : जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *