श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाaaa @ल दास की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। महंत नृत्य गोपाल दास को हल्का बुखार और खांसी थी। सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। कोविड-19 के एंटीजन टेस्ट में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन बेहतर उपचार के लिए मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वह कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा आए थे।
82 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास बुधवार रात श्रीकृष्ण जन्मस्थान में आ, a aaयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कान्हा का अभिषेक भी किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब अयोध्या और मथुरा में उन लोगों की सूची बनाने में जुट गया है, जो लोग बीते दिनों में उनके संपर्क में आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन पर उनका हाल जाना व जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पांच अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन से पहले महंत में कोरोना संक्रमण का लक्षण नहीं पाया गया था। ऐसे में प्रधानमंत्री और अन्य के लोगों के संक्रमित होने की संभावना नहीं है।