0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second

मुजफ्फरपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 वें मन की बात कार्यक्रम के मौके पर कांटी क्षेत्र के छपरा हाई स्कूल के मैदान में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में आम लोग प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अजीत कुमार तथा संचालन स्थानीय मुखिया इंद्रमोहन झा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया के सामने एक सशक्त व प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में स्थापित कर दिया है। यह हमारे लिए काफी गौरव की बात है। हम कार्यकर्ताओं को जितोड़ मेहनत कर 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आप केंद्र की उपलब्धि से आम आवाम को जोड़ें। इस अवसर पर जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों से आम लोगों को जोड़ने का अपील किया। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को बैठने का नहीं, लड़ने का समय आ गया है। हमारी सक्रियता ही फिर से देश प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा पाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता शंभू नाथ चौबे, साकेत रमन पांडे, कमलेश कांत गिरी, प्रभाकर कुशवाहा, रमेश ठाकुर, राम नेवाज सिंह, मोहम्मद शमीम, सुमन कुमार सिंह , सुरेंद्र सिंह, नीरज प्रकाश, अशोक चौधरी, पिंकेश कुमार त्रिपाठी, चंदेश्वर ओझा, विजय राम , संतोष कुमार सिंह, मदन गुप्ता, राम आशीष चौधरी, विवेक रंजन, अशोक कुमार ठाकुर, निखिल कुमार, देवेंद्र पासवान, मनमोहन सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: