0 0
Read Time:5 Minute, 18 Second

मुजफ्फरपुर, बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद मीनापुर विधानसभा अंतर्गत अमर शहीद जुब्बा सहनी की जन्म स्थली चैनपुर में जुब्बा सहनी के स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने जाने के क्रम में पहली बार मुजफ्फरपुर पंहुचे हरि सहनी का जिला भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

बता दें की नेता प्रतिपक्ष बनने से पहले बीते मार्च महीने हरि सहनी चैनपुर आए थे और जुब्बा सहनी के परिजनों को सम्मानित करने के बाद उनकी जन्मस्थली को जुब्बा सहनी धाम बनाने का ऐलान किया था। जिसके लिए उन्होंने अपने विधान पार्षद फंड से 30 लाख रुपए की लागत से जुब्बा सहनी धाम के तौर पर विकसित करने की बात कही थी।

इस क्रम में रविवार को स्थानीय गोबरसही चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल, माला एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया. आगवाणी के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने हरि सहनी के साथ पंहुचे प्रदेश उपाध्यक्ष राज भूषण चौधरी निषाद एवं प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम का भी शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मान व अभिवादन किया।



इस दौरान उन्होंने स्थानीय जिला कार्यालय में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं संग पीएम के मन की बात कार्यक्रम का 104 वां संस्करण के सजीव प्रसारण को सुना। 

मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद हरि सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कई विषय पर चर्चा की। जिनमें चंद्रयान-3 की सफलता, चीन में हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम शामिल था। जिसमें हमारा प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। पीएम हर बार नए विषयों को लेकर आते है। जिससे लोगों को प्रेरणा मिलती है। चाहे डेयरी क्षेत्र में हम लोग आगे बढ़ रहे हैं, चाहे खेलकूद हो, हम आगे बढ़ रहे हैं। इससे लोगों को प्रेरणा मिलती है और मन में भाव पैदा होता है कि हम भी कुछ ऐसा करें जो सुर्खियों में आए जिससे देश दुनिया के लोगों तक हमारी अलग पहचान बने।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा की मन की बात का हर संस्करण रोचक एवं ज्ञानवर्धक रहा है हर बार अलग-अलग विषयों की रोचक जानकारी से मन की बात की लोकप्रियता बढ़ती जा रही रही इस बार मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने देश के अलग-अलग कोने में रहने वाले पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से बात भी की। खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री से बात करके अपनी खुशी जाहिर की कहा कि इस तरह की सराहना भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राज भूषण चौधरी निषाद, प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहु, प्रभु कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, चंदा देवी, जिला मंत्री धनंजय झा,नचिकेता पाण्डेय, प्रवक्ता प्रद्मुमन राणा, सत्यप्रकाश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, राकेश पटेल, मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय,पूर्व प्रत्यासी अर्जुन राम, लोकसभा प्रभारी अशोक सहनी सहित रविरंजन शुक्ला, संतोष साहेब, अनिल कुमार सिंह, प्रकाश कुमार बबलू, बसंत लाल सहनी, अमित राठौर, आदित्य कश्यप, अभिषेक कुमार, दीपक शर्मा, रणधीर कुमार, राजा सिंह, विकास गुप्ता की उपस्थिति रही।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: