देश की दो महान विभूतियों की जयंती, एक तरफ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है तो दूसरी तरफ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की जयंती है। इन दोनों महान विभूतियों की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जिला भाजपा मुख्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर जिला भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार व मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने अटल जन्म शताब्दी पर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने जिला कार्यालय पर संगोष्ठी सभा आयोजित कर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका को याद किया और उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वीं जयंती शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य सुशासन दिवस पर बुधवार को शहर के मिठनपुरा स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच भोजन, मिठाई और केक वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर कलमबाग रोड स्थित मूक बघिर केंद्र पर बच्चों के बीच टॉफी, बिस्कुट और पाठ्य सामग्री वितरित किया गया।

मौके पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी को हम सब लोग सुशासन दिवस के रूप में मना रहें हैं। अटल बिहारी वाजपेयी एक सहज, ईमानदार और पारदर्शी व्यक्ति थे। उनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेंगा। कहा कि अटल सिर्फ एक नाम नहीं थे बल्कि एक युग थे। उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण का उल्लेखनीय उदाहरण है। अटल जी का हर निर्णय,हर योजना, हर प्रयास जनता के कल्याण के लिए था। उनका विश्वास था कि जनकल्याण सुशासन के बिना नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी का मानना था सुशासन का अर्थ केवल प्रशासन चलाना नहीं बल्कि हर नागरिक को समान अवसर, बेहतर जीवन मिले सही मायने में ये सुशासन है।

वहीं मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ राजेश कुमार वर्मा ने जिला कार्यालय पर चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति और जनमानस के लिए सुशासन का अटल दिवस है। उन्होंने कहा कि देश को सूचना प्रौधोगिकी और दूरसंचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ाने वाले, टेक्नोलॉजी को आम आदमी तक पहुंचाने वाले अटल जी हम सबके के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। वाजपेयी जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत भारत के महानगरों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया था। उन्होंने कहा पोखरण में सफल परिक्षण करवा देश को परमाणु शक्ति बनाने वाले, देश को सर्व शिक्षा अभियान और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जैसी योजनाएं देने वाले अटल जी आज लोगों के दिलों में बसे हैं। उनकी यादें लोगों की स्मृतियों में बनी हुई है।

पूर्व विधायक बेबी कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री सचिन कुमार ने भी अटल जी के जीवनी और उनके विचारों को याद किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार, मंत्री धनंजय झा,मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, डॉ साकेत सुभम, आशीष अग्रवाल,प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज, मोर्चा अध्यक्ष राशि खत्री, विजय पांडे, विधि प्रकोष्ठ संयोजक अनिल सिंह, मनोज कुमार पिंटू, रविरंजन शुक्ला, गुड़िया मेहता, आनंद कृष्ण शांतनु शेखर, अभिषेक सौरभ,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.