अदिति त्यागी – भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एक जाना – माना नाम हैं। इन दिनों वो खबरों में बने हुए हैं और इसकी वजह है 50 साल की उम्र में दोबारा पिता बनना। 31 दिसंबर को उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर के दी थी। इसी बात के बाद उनकी दूसरी शादी की बात भी सबके सामने आ गयी।

दरअसल मनोज तिवारी की दूसरी शादी की बात उन्होंने जग जाहिर नहीं की थी लेकिन अब उनके दोबारा पापा बनने पर ये बात खूब जोर पकड़ गयी।

साल 2020 में ही मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से दूसरी बार शादी रचाई।

मालूम हो कि मनोज तिवारी की दूसरी बीवी सुरभि भी एक भोजपुरी सिंगर है और वो अब तक कई फेमस गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। मनोज तिवारी की बीवी सुरभि बिहार के पटना की रहने वाली हैं और वहीं उनकी पढाई लिखाई भी हुई।

आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने पहली शादी साल 1999 में की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम रानी तिवारी है। जिससे उन्हें एक बेटी भी है जिसका नाम जिया है हालांकि साल 2012 एक -दूसरे को तलाक दे दिया।

मनोज का कहना था कि वो तलाक नहीं करना चाहते थे लेकिन उनकी बीवी की मर्जी के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा। मनोज की पहली पत्नी रानी और उनकी बेटी जिया मुंबई में ही रहते हैं। मनोज ने रानी और जिया को मुंबई में फ्लैट दे दिया है।

जिया और मनोज तिवारी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं और अक्सर मनोज अपनी बेटी जिया से मिलने मुंबई जाते हैं। जिया भी उनसे मिलने दिल्ली आती रहती हैं। मनोज की दूसरी शादी के पीछे उनकी बेटी जिया का ही हाथ हैं। खबरों के मुताबिक सुरभि और उनकी शादी लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में हुई।

सुरभि मनोज के काम काज को देखती थीं। वो एक गायिका हैं और उन्होंने मनोज के साथ एक म्यूजिक वीडियो में गाना भी गाया है। उनकी बेटी जिया ने सुरभि के साथ रिश्ते को लेकर जिद की और कहा कि आप दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। अपनी दूसरी मां के साथ जिया का अच्छा बॉन्ड हैं।

मनोज तिवारी के करियर की बात करें तो वह भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सिंगर और एक्टर हैं। साल 2003 में मनोज तिवारी ने ‘ससुराल बड़ा पैसावाला’ में किरदार निभाया था।उनकी यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इसके अलावा मनोज तिवारी ने फिल्म ‘दरोगा बाबू आई लव यू’ और ‘बंधन टूटे ना’ से भी खूब सफलता हासिल की। मोनज तिवारी आज एक बड़ा नाम हैं। वो किसी पहचान के मोहताब नहीं है। फिर चाहे वो राजनीति हो या फिर फिल्मी सफर हो। देशभर में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत है।

Input : E24

2 thoughts on “पहली बीबी से अलग होकर मनोज तिवारी ने कर ली थी दूसरी शादी, 50 की उम्र मे बने है पापा”
  1. Monitoruj telefon z dowolnego miejsca i zobacz, co dzieje się na telefonie docelowym. Będziesz mógł monitorować i przechowywać dzienniki połączeń, wiadomości, działania społecznościowe, obrazy, filmy, WhatsApp i więcej. Monitorowanie w czasie rzeczywistym telefonów, nie jest wymagana wiedza techniczna, nie jest wymagane rootowanie.

  2. Szpiegowskie telefonu – Ukryta aplikacja śledząca, która rejestruje lokalizację, SMS-y, dźwięk rozmów, WhatsApp, Facebook, zdjęcie, kamerę, aktywność w Internecie. Najlepsze do kontroli rodzicielskiej i monitorowania pracowników. Szpiegowskie Telefonu za Darmo – Oprogramowanie Monitorujące Online. https://www.xtmove.com/pl/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *