0 0
Read Time:4 Minute, 33 Second

बिहार में कांग्रेस ने नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने 39 जिलों में पार्टी प्रमुखों के नामों का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन सुधारने की जिम्मेदारी इन्हीं पर रहेगी। जातिगत कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष के पदों पर भूमिहार और ब्राह्मणों चेहरों को तरजीह दी है। इसके साथ ही राजपूत और मुस्लिमों पर भी दांव लगाया गया है, जबकि जिलाध्यक्षों की लिस्ट में दलित और पिछड़ा वर्ग के चेहरों की कमी है। पार्टी ने 39 में से सिर्फ दो महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बुधवार देर रात 39 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। पटना महानगर से शशि रंजन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पटना ग्रामीण 1 से सुमीत कुमार सनी और पटना ग्रामीण 2 से रघुनंदन पासवान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, भागलपुर से परवेज जमाल, मुजफ्फरपुर से अरविंद मुकुल, दरभंगा से सीताराम चौधरी, गया से गगन कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। बक्सर के नए कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पाण्डेय बनाए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके तिवारी के पुत्र जिला कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

भूमिहार-ब्राह्मणों पर लगाया दांव
रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए बिहार में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में भूमिहार और ब्राह्मणों को तरजीह दी है। सबसे ज्यादा 11 जिलों में भूमिहार और 8 में ब्राह्मणों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजपूत समाज से 6 और पांच मुस्लिम जिलाध्यक्ष बने हैं। साथ ही 4 यादव और 3 दलित चेहरे को शामिल किया गया है। कायस्थ और कुशवाहा समाज से एक-एक जिलाध्यक्ष बने हैं।

कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों के नाम यहां देखें-

1. पश्चिमी चंपारण – भरत भूषण दुबे
2. पूर्वी चंपारण – शशि भूषण राय
3. मुजफ्फरपुर – अरविंद मुकुल
4. सीतामढ़ी – कमलेश कुमार सिंह
5. गोपालगंज – ओमप्रकाश गर्ग
6. मधुबनी – मनोज मिश्रा
7. दरभंगा – सीताराम चौधरी
8. समस्तीपुर – अबु तमीम
9. सहरसा – मुकेश झा
10. सुपौल – विमल यादव
11. मधेपुरा – सतेंद्र कुमार यादव
12. अररिया – जाकिर हुसैन
13. पूर्णिया – नीरज सिंह
14. किशनगंज – इमाम अली
15. कटिहार – सुनील यादव
16. भागलपुर – परवेज जमाल
17. बांका – कंचना सिंह
18. मुंगेर – अजय सिंह
19. लखीसराय – अमरीश कुमार अनीस
20. शेखपुरा – सर्यजीत सिंह

21. जमुई – राजेंद्र सिंह
22. बेगूसराय – अभय कुमार सरजंत
23. नालंदा – लवि ज्योति
24. पटना महानगर – शशि रंजन
25. पटना ग्रामीण 1 – सुमीत कुमार सनी
26. पटना ग्रामीण 2 – रघुनंदन पासवान
27. भोजपुर – अशोक राम
28. बक्सर – मनोज कुमार पांडेय
29. रोहतास – कन्हैया सिंह
30. कैमूर – सुनील कुशवाहा
31. गया – गगन कुमार मिश्रा
32. जहानाबाद – गोपाल शर्मा
33. अरवल- धनंजय शर्मा
34. औरंगाबाद – राकेश कुमार सिंह
35. नवादा – सतीश कुमार
36. सारण – अजय कुमार सिंह
37. वैशाली – मनोज शुक्ला
38. सीवान – बिदु भूषण पांडेय
39. शिवहर – नूरी बेगम

Input : live hindustan

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: