कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा (जदयू) के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं सरकार के वित्त तथा संसदीय मंत्री विजय कुमार चौधरी शुक्रवार को प्रचार करेंगे। जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि 2 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे तीनों नेताओं की संयुक्त सभा बुनियादी विद्यालय, केरमाडीह के खेल मैदान में होगी।

मुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार पर जेडीयू नेता और सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री के साथ साथ महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता मौजूद रहेंगे। कुढ़नी में लड़ाई एकतरफा है, दूर दूर तक कोई नही है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चुनाव प्रचार के लिए केरमाड़ीह गांव के बुनियादी विद्यालय खेल मैदान में बड़ी तैयारी चल रही है। पिछले उपचुनाव में गोपालगंज और मोकामा चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चोट लगने के कारण नहीं गए थे, लेकिन अब वे कुढ़नी में चुनाव प्रचार में जा रहे हैं।

Input : live hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *