मुजफ्फरपुर, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह आभार यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं। जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत बड़ी होती है। एकजुटता बनाए रखें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही जिला अध्यक्ष मनोज कुमार किसान, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, पूर्व विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रामदयालु में जनता दल यू के प्रदेश सचिव रंजीत साहनी ने उनकी अागवानी की। फूल माला देकर स्वागत किया‌। जनता दल यू अल्संख्यक प्रकोष्ठ के उत्तर बिहार के अध्यक्ष मोहम्मद जमाल, सेवादल के उत्तर बिहार के अध्यक्ष सर्वजीत कुमार पप्पू कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ‌। केंद्रीय मंत्री पूरे दिन जिले में रहेंगे। उसके बाद पटना वापस जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपलोगों की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है। इसे बरकरार रखें। मिलजुलकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें।

पहली बार मुज़फ़्फ़रपुर आए

मौके पर मौजूद जदयू सेवा दल के उत्तर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सरबजीत कुमार उर्फ पप्पू कुशवाहा ने कहा कि केंद्र में मंत्री बनने के बाद वे पहली बार मुज़फ़्फ़रपुर आए हैं। ये आभार यात्रा जनता के लिए एक संदेश है। फकुली चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने नेता की झलक पाने को लोग बेताब रहे। भीड़ अधिक होने से हाजीपुर-लालगंज रोड में जाम की समस्या भी उतपन्न हो गई। पुलिस जाम छुड़ाने को मशक्कत करती रही।

जगह-जगह किया जा रहा अभिनंदन

आभार यात्रा के दौरान इस्पात मंत्री का जिले में रोड शो के साथ विभिन्न जगहों पर स्वागत किया जाएगा। फकुली, तुर्की के बाद, सकरी, रामदयालु, कच्ची पक्की, मनियारी टाेल प्लाजा, मनियारी चौक, मारकन, सकरा, मुरौल, मैठी टोल प्लाजा,बोचहां, झपहां ओवरब्रिज, मीनापुर,कांटी, भगवानपुर चौक होते हुए पटना वापस जाएंगे।

उपेंद्र कुशवाहा ने भी फकुली से की थी शुरुआत

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी फकुली से ही मुज़फ़्फ़रपुर में यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद वे भी अलग-अलग प्रखंडों में घूमे थे और जनता के बीच गए थे। उनके स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रोफेसर शब्बीर अहमद, नरेंद्र पटेल, गोपाल शाही ,अखिलेश सिंह, सविता शाही उर्फ पिंकी शाही, इरशाद हुसैन गुड्डू,अमरनाथ चंद्रवंशी अखिलेश कुमार,कारी साहू,‌चंदन पाण्डेय, उज्वल गुप्ता, युवा जदयू के मुख्य प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृष कुमार, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भारतीय कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

इनपुट : जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *