पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष मे निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा से संबंधित शिकायतों के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था.

प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को श्री मुख्तार साहिब में हुआ था। प्रकाश सिंह बाद पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर भी काम किया था। प्रकाश सिंह बादल को 30 मार्च 2015 को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Advertisment

पांच बार बने पंजाब के मुख्यमंत्री

प्रकाश सिंह बादल 1970 से 1971 तक फिर 1977 से 1980 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह 1995 से 2008 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। प्रकाश सिंह बादल ने अपना आखिरी चुनाव 2022 में लड़ा था, यह इतिहास में पहली बार था कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *